कुल्लू में फेहड़ी यूनियन ने सीटू के बैनर तले नगर परिषद कुल्लू कार्यालय का किया घेराव
शहर के चौक चौराहे ढालपुर मैदान के आसपास से रेहड़ी फेहड़ी हटाने का किया विरोध

सीटू ने नगर परिषद कुल्लू को स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के तहत जगह चिन्हित कर स्वरोजगार के लिए किया आग्रह
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय नगर परिषद कुल्लू में सीटू के बैनर तले रेहडी फेहड़ी यूनियन ने नगर परिषद कुल्लू कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया इस दौरान सीटू के राज्य नेताओं ने धरने प्रदर्शन को संबोधित किया और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हरि सिंह यादव से स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के तहत चौक चौराहा के आसपास जगह चिन्हित कर स्वरोजगार देने के लिए आग्रह किया।
सीटू के जिला महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि देशभर में प्राण 5 करोड़ से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स सब रोजगार से अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं उन्होंने कहा कैसे में जिला प्रशासन और नगर परिषद प्रशासन का दायित्व है कि स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 के तहत शहर में चौक चौराहा के आसपास रेडी चलाने वालों को जगह चिन्हित कर उनका रोजगार के साधन मुहैया करवाया जाए। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि नगर परिषद कुल्लू एरिया में जिला प्रशासन के द्वारा रेडी बालों को हटाया गया है जिससे उनको रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने तुगलक की फरमान से इनको हटाने का काम किया है और आज सभी रेहड़ी फड़ी वाले नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आज सीटों के बैनर तले जो नगर परिषद के समक्ष उनकी मांगों का रखेंगे अगर आने वाले समय में इनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो डीसी कार्यालय का भी खराब करेंगे और आंदोलन तेज करेंगे उन्होंने कहा कि पूरे के समय में करीब 5 साल पहले भी रेडी वालों को हटाया था और उसे वक्त भी लंबा संघर्ष किया था और उसे वक्त एडीएम साहब ने क्षेत्रीय अस्पताल के स्मिथ 35 स्ट्रीट बंदरों के लिए जगह चिन्हित कर अलॉटमेंट करने का निर्णय लिया था और इसके साथ-साथ कला केंद्र के पीछे भी फूड कोर्ट में स्ट्रीट वेंडर्स को अलॉटमेंट की है उन्होंने कहा कि प्रशासन को भविष्य में स्टेट बैंकर्स चिन्हित किए जाने चाहिए जहां पर इन लोगों को रोजगार के लिए जगह दी जाए जिस शहर में गंदगी भी ना हो और साफ सुथरा शहर को रखा जाए इसके लिए भी प्रावधान किया जाए उन्होंने कहा कि मंडी शहर में नगर निगम के एरिया में 300 स्टेट बेंडर्स को जगह चिन्हित कर स्वरोजगार के लिए स्थान दिए गए हैं उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला में भी सैकड़ो स्ट्रीट वेंडर्स को जगा दी गई है ऐसे में कुल्लू में ही सीट बेंडर्स पर यह कार्रवाई क्यों की जा रही है उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के तहत कुल्लू शहर में भी लोगों को रोजी-रोटी कमाने के लिए जगह चिन्हित कर स्थान दे जिससे पिछले 30-35 वर्षों से नगर परिषद कुल्लू में जो लोग रहदी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं उनके लिए एक सूची बनाई जाए ताकि भविष्य में उनका सरोजगार के लिए जगह चिन्हित कर व्यवसाय चलाने के लिए प्रभावित किया जाना चाहिए
नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार कुल्लू हरि सिंह यादव ने कहा कि कुल्लू शहर में जिस प्रकार जगह-जगह पर फुटपाथ पर जहां दुकानदारों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है और वही जगह-जगह पर लगाकर शहर में गंदगी फैलाई जा रही है उन्होंने कहा कि उसको लेकर नगर परिषद कुल्लू की तरफ से जो बिना किसी तरह बजरी और बिना किसी हाउस में पास किए हुए स्ट्रीट वेंडर्स बैठे हुए हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी। जब तक शहर सुंदर ना दिखे। उन्होंने शहर में नगर परिषद कुल्लू के द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स को लाइसेंस नहीं है उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अगर नगर परिषद एरिया में जहां पर भी अवैध रूप से कब्जा किया गया है उनको भी चिन्हित किया जा रहा है जिसको लेकर डिमार्केशन की जाएगी उन्होंने उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह पर चौक चौराहा में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फुटपाथ पर स्ट्रीट वेंडर्स को बैठने नहीं दिया जाएगा ऐसे में नगर परिषद एरिया में किसी पार्क में या कहीं और जगह पर जगह चिन्हित की जाएगी जिसके लिए भविष्य में व्यवस्था की जाएगी उन्होंने कहा कैसे में जिस प्रकार बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में नगर परिषद एरिया में जगह-जगह पर फास्ट फूड के लिए रेहडी फेहड़ी लगाई जा रही है वह नहीं लगने दी जाएगी जिस शहर में जगह-जगह पर गंदगी फैल रही है। उन्होंने कहा कि एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट होने के चलते शहर को साफ सुथरा रखना मेरी जिम्मेदारी दायित्व है ऐसे में शहर वासियों से भी सहयोग की उम्मीद करते हैं कि शहर में जहां पर भी दुकानों के सामने कोई भी व्यक्ति तरह बजरी कर रहा है को लेकर हमें बताएं शिकायत करें ताकि उसके खिलाफ हम उचित कार्रवाई की जा सके।
गुजरात के प्रवासी सुरेश ने कहाकि पिछले 35 सालों से तहबाजारी का कार्य कर रहे है और नगर परिषद में 2 रूपये की पर्ची से 118 रूपये प्रतिदिन पर्ची काट रहे है।उन्होने कहाकि नगर परिषद कुल्लू के द्वारा हमे कहीं स्थाई ठिकाना नहीं दिया जा रहा है।उन्होंने कहाकि 3 दिनों से तहबाजरी का कार्य बंद है ऐसे में परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है।उन्होंने कहाकि प्रशासन से हम आपने के लिए एक जगह पर बैठकर रोजगार देने की मांग कर रहे है।
उत्तर प्रदेश से रामेश्वर ने कहाकि पिछले 33-34 सालों से ढालपुर चौक पर गन्ना की रेहड़ी लगाककर जूस बेचकर रहा हूं और 3 दिन पहले मुझ़े बहां से हटाया है ऐसे में परिवार का पालन पोषण कहां से चलाएगें।उन्होंने कहाकि नगर परिषद के द्वारा वहां पर रोजगार चलाने की अनुमति दे और 118 रूपये प्रतिदिन पर्ची देते है ऐसे में अब परिवार का गुजारा कहां से करेंगे इसको लेकर प्रशासन सोचे और रेहड़ी वहां पर चलाने दी जाए ।
स्थानीय निवासी कलावंती ने कहाकि कहाकि पिछले 40-45 सालों से मैं और पिछले 16 बर्षो से मेरे पति अस्पताल के पास फड़ी लगाकर फल फरूट बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हे ऐसे में पिछले 3 दिनों से रेहड़ी फेहड़ी हटाई है जिससे परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है।उन्होंने कहाकि मेरे 2 बच्च्चें है और पढ़ाई लिखाई के बाद रोजगार नहीं है ऐसे में हम फड़ी लगाकर अपने परिवार का खर्चा पालन पोषण करते है लेकिन अब काम काज बंद होने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने प्रशासन से फड़ी लगाने के लिए आग्रह किया है।
-स्थानीय निवासी अमर सिंह ने कहाकि ढालपुर में चाय रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता हूं और 3 दिन पहले ढालपुर चौके आसपास के सभी लोगों को हटाया जिससे लोगों को परिवार का खर्चा करना मुश्किल हो गया है।उन्होंने कहाकि नगर परिषद को कामकाज करने की अनुमति प्रदान करनी चाहिए।



