स्पेशल ओलंपिक की चेयरपर्सन मल्लिका नड्डा और जेपी नड्डा का नवचेतना स्पेशल स्कूल के लिए रहा सराहनीय योगदान – नकुल खुल्लर
कहा -क्षेत्रीय अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने बिशेष बच्चों के स्वास्थ्य की जांच

समाजसेवी नकुल खुल्लर ने किया मेडिकल कैंप का शुभारंभ
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय नवचेतना स्पैशल स्कूल में 1 दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्पैशल ऑलंपिकभारत के सौजन्य से क्षेत्रीय अस्पताल के डाक्टरों की टीम के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ समाजसेवी प्रसिद्ध बागवान एवं अवार्ड ऑफ एक्सलेंस नकुल खुल्लर ने किया इस मौके पर नवचेतना स्पैशल स्कूल के सचिव शेरू राम ने नुकल खुल्लर का टोपी मफलर भेंटकर स्वागत किया।इस 1 दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 100 बिशेष बच्चों और अभिभावकों के आंख कान नाक की स्वास्थ्य जांच की और निशुल्क दवाईयां बांटी इस अवसर पर ,एडवोकेट रेवत राणा,ज्ञान चंद व डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। नवचेतना स्कूल के सचिव शेरू राम और कोच प्रभु व बाली प्रधान स्पेशल ओलंपिक ने सभी का स्वागत किया।
समाजसेवी नकुल खुल्लर ने कहा कि नव चेतना स्पेशल स्कूल में विशेष छात्र-छात्राओं को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए सराहनीय प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्पेशल ओलंपिक की चेयरपर्सन मल्लिका नड्डा के सहयोग से नव चेतना स्पेशल स्कूल के लिए आर्थिक तौर पर सराहनीय योगदान दिया है उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा के द्वारा भी स्वास्थ्य मंत्री रहते इस संस्थान को सहयोग दिया है उन्होंने कहा कि नव चेतना में विशेष बच्चों के लिए उनकी तरफ से भी समय-समय पर योगदान किया गया है उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार क्षेत्रीय अस्पताल कल्लू के डॉक्टरों की टीम के द्वारा विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों के मेडिकल जांच की गई है इससे विशेष बच्चों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जा रहा है।
डॉक्टर रिचा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कल्लू डॉक्टरों की टीम ने नव कितना स्पेशल स्कूल के विशेष बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की है और उनके अभिभावकों स्वास्थ्य की जांच की है उन्होंने कहा कि जिसमें आंख नाक गले की जांच हुई है और दवाइयां भी फ्री दी है उन्होंने कहा कि बहुत सारे बच्चों को क्षेत्रीय हड़ताल कुल्लू में चेकअप के लिए भी डेट दी है जिससे आने वाले समय में भी उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
नव चेतना स्पेशल संस्थान के सचिव शेरू राम के कहा कि स्पेशल ओलंपिक्स भारत के सौजन्य से क्षेत्रीय अस्पताल की टीम ने स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 बच्चों और अभिभावकों का स्वास्थ्य की जांच की है उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को इसका लाभ मिला है उन्होंने कहा कि समय-समय पर विशेष बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्पेशल ओलंपिक्स भारत की चेयरपर्सन मल्लिका नड्डा के द्वारा नव चेतना स्पेशल स्कूल के विशेष बच्चों के लिए समय-समय पर सहयोग योगदान मिलता रहता है उन्होंने कहा कि 2006 में जब यह संस्था ऑर्गेनाइज हुई थी उसे वक्त से उनका आर्थिक तौर पर योगदान दिया है उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के द्वारा भी इस संस्थान भवन निर्माण के लिए भी आर्थिक सहयोग दिया है जिसके लिए हम उनका हमेशा आभार प्रकट करना चाहेंगे।



