कुल्लू जिला में इंदिरा गांधी प्यारी बैहना योजना में 1451 महिलाओं को 65 लाख रुपये की राशि बैंक खातों में की ट्रांसफर-गिरधारी लाल शर्मा
कहा-जिलाभर से करीब 40 हजार महिलाओं ने किया आवेदन

1 टीडब्लूडी और 1 क्लर्क के पद खाली होने के कारण आवेदनों की छंटनी में लगेगा लंबा समय
न्यूज मिशन
कुल्लू
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंदिरा गांधी प्यारी बैहना योजना के तहत प्रदेश सरकार के द्वारा 18 से 59 वर्ष की महिलाओं को 1500 रूपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना शुरू की गई है जिसमें प्रदेश भर में 48000 महिलाओं को 3 माह के 4500 रुपए की सहयोग राशि बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है वही कुल्लू जिला में भी 1451 महिलाओं के खाते में इंदिरा गांधी प्यारी बैहना योजना के 4500 रुपए बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं जिसके लिए कुल्लू जिला में प्रदेश सरकार के द्वारा 65 लख रुपए की राशि खर्च की गई है। कुल्लू जिला में इंदिरा गांधी प्यारी बैहना योजना के तहत 40000 से अधिक महिलाओं ने आवेदन पत्र जमा किया है ऐसे में जिला कल्याण विभाग के कार्यालय में 1 टीडब्लूडी और और 1 क्लर्क के पद ही स्वीकृत है दोनों पद खाली होने से लोगों के कार्य में देरी हो रही है ऐसे में जिला कल्याण विभाग में 40000 महिलाओं के आवेदन की जांच का कार्य भी पूरा नहीं हो पा रहा है जिसके चलते आगामी समय में इस योजना के तहत महिलाओं को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
जिला कुल्लू कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 13 मार्च 2024 को इंदिरा गांधी प्यारी बैहना योजना को लेकर अधिसूचना जारी की थी उन्होंने कहा कि 14,15,16 मार्च को जिन महिलाओं ने आवेदन किए थे उन महिलाओं को प्रदेश सरकार के द्वारा जनवरी-फरवरी मार्च 3 माह के 15 15 सो रुपए की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की है उन्होंने कहा कि 1451 पात्र महिलाओं को 65 लख रुपए की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है उन्हें कहा कि 17 मार्च के बाद आदर्श आचार संहिता के चलते आवेदन पत्र की प्रक्रिया रोक दी गई थी और उसके बाद चुनाव आयोग ने इसके आवेदन के लिए अनुमति दी थी उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में जून के पहले सप्ताह से आवेदन पत्र लिए जा रहे हैं अमेरिका की कुल्लू जिला में तहसील स्तर पर इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत आवेदन पत्र लिए जा रहे हैं अभी तक करीब 40000 महिलाओं ने इसके लिए आवेदन किया है उन्होंने कहा कि कार्यालय में महिलाएं लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर आवेदन कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में स्टाफ की कमी के कारण भी समस्या उत्पन्न हो रही है ऐसे में अभी तक सिर्फ आवेदन लिए जा रहे हैं उनकी छंटनी के लिए समय लगेगा उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से योजना के आवेदन को लेकर कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है ऐसे में लगातार इसको लेकर आवेदन पत्र लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि परिवारों में केंद्रीय प्रदेश सरकार में कोई सदस्य नौकरी पर है या पेंशनर है यह पूर्व सैनिक आंगनवाड़ी आशा वर्कर मल्टी टास्क वर्कर और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थी इस योजना में पत्र नहीं है ऐसे में सरकार के द्वारा निर्धारित 11 शर्तें निर्धारित की गई है ऐसे में जो महिला इन 11 शर्तों को पूरा नहीं करेगी वह इस योजना में अपात्र घोषित की जाएगा।



