कुल्लू जिला में मानसन की पहली बारिश लोगों को गर्मी से मिली बड़ी राहत
किसानों,बागवानों की फंसलों को मिली संजीवनी प्राकृतिक जल स्त्रोत भी होंगे रिचार्ज

प्रशासन ने लोगों को नदी नालों के आसपास न जाने की दी सलाह
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में मानसून की पहली बारिश होने से किसानों ्रबागवानो की फंसलों को संजीवनी मिली है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।मानसून की बारिश से चारों तरफ धुंध छाई हुई है और बारिश होने से प्राकृतिक जल स्त्रोत भी रिचार्ज होंगे।किसानों बागवानों को सूखें से निजात मिली है जिससे किसानों,बागवानों के चेहरे खिलें है और अच्छी फंसल की उम्मीद जगी है।वहीं प्रशासन की तरफ से लोगों को नदी नालों के आसपास न जाने की हिदायतें दी है ऐसे में प्रशाासन ने बाहरी राज्यों से आने बाले पर्यटकों को ऊंचे पर्यटन स्थालोंऔर ट्रेकिंग पर न जाने के लिए एडवाईजरी जारी की है।
स्थानीय बागवान वेद राम कुल्लवी ने कहाकि कुल्लू जिला में मानसून की शुरूआत हुई है और सुबह से बारिश हो रही है जिससे किसानों बागवानों को बड़ी राहत मिली है और फंसलों को संजीवनी मिली है।उन्होंने कहाकि बीते दिनों लोगो को गर्मी से भारी दिक्कतें हो रही थी ऐसे में बारिश होने से किसानों,बागवानों के चेहरे खिलें है।उन्होंने कहाकि बारिश से किसानों,बागवानो की अच्छी फंसलें होगी और पशुओं के चारे के लिए घास भी होगा।
स्थानीय निवासी लेख राज ने कहाकि कुल्लू जिला में मानसून की दस्तक हुई है बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और किसानों बागवानों की फंसलों को संजीवनी मिली है।



