प्रिंसेस सूत्रधार का ताज कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की आरती के सिर सजा ताज
भारत भारती स्कूल की प्रगति शर्मा फर्स्ट रनरअप , सेकंड रनरअप का ताज कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की बाणी के सिर सजा

9 विधाओं में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
उपायुक्त कुल्लू तोरल एस रवीश ने विजेता उपविजेता छात्र-छात्राओं पुरस्कार भेंट कर किया सम्मानित
सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव में भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय अटल सदन के सभागार में 4 दिवसीय 47 वॉ सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव संपन्न हुआ समापन अवसर पर उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस मौके पर सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन और पदाधिकारी ने उपयुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश को शाल, समृद्धि चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अटल सदन के मंच पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को मंत्र मुक्त किया इस दौरान सबसे आकर्षक प्रिंसेस सूत्रधार प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में 15 छात्राओं ने टैलेंट राउंड में जजिज के सवालों के जवाब में अपनी बुद्धिमता का परिचय दिया।उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने प्रिसेंस सूत्रधारकी विजेता उपविजेताओं को ताज पहनाकर स्ंमानित किया।
उपायुक्त कुल्लू तुरल एस रवीश ने कहा कि सूत्रधार के द्वारा 47 व वर्षगांठ उत्सव पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि इस उत्सव में 40 स्कूलों के छात्र-छात्राओं में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया है उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है जिससे छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलती है उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपनी संस्कृति के साथ जोड़े रखने और संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए आभार प्रकट करती हूं उन्होंने कहा कि सूत्रधार के द्वारा जिस प्रकार पुरानी प्राचीन संस्कृति के साथ-साथ नए नए गानों को भी एड कर संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं।
प्रिसेंस सूत्रधार की विजेता आरती ने कहा कि प्रिंस सूत्रधार प्रतियोगिता में मैंने पहली बार भाग लिया है उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में मॉर्निंग को लेकर बहुत सारी चीज़ सीखने को मिली जिसमें ग्रूमिंग कैटवॉक के साथ-साथ मॉर्निंग के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अपना 100% दिया है उन्होंने कहा यह मंच मॉडल में आगे बढ़ाने के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म है आरती ने कहा कि मेरी इस अचीवमेंट के पीछे मेरे स्कूल मेरे अभिभावक और सूत्रधार के द्वारा मुझे अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया है उन्होंने कहा कि सूत्रधार के द्वारा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान किया जा रहा है जिससे छात्र-छात्राओं को अपने टैलेंट को निखारने के लिए मौका मिल रहा है उन्होंने कहा कि मैं भविष्य में एक राजनीतिज्ञ बनना चाहती हूं ताकि सभी लोगों के साथ कनेक्ट करने और उनकी सेवा करने का मौका मिलता है उन्होंने कहा कि मैं भविष्य में राजनीति में अपना भविष्य तरसना चाहती हूं ताकि मैं लोगों की सेवा कर सकूं।
प्रिंसेस सूत्रधार की फर्स्ट रनर अप प्रगति शर्मा ने कहा कि प्रिंसेस सूत्रधार कंपटीशन बहुत टफ था उन्होंने कहा कि हर एक प्रतिभागी एक दूसरे को टक्कर दे रहे थे उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मैं फर्स्ट रानुजब का टाइटल जीता है। प्रगति ने कहा कि मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं अपने स्कूल को रिप्रेजेंट किया है और भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल हर एक ग्रुप इवेंट में प्रथम आया है उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह खुशी की बात है कि मैं इस बार भी फर्स्ट रनर अप का तक अपने स्कूल वापस ले जा रही हूं उन्होंने कहा कि मैं मेडिकल की स्टूडेंट हूं और ऐसे में मुझे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती हूं उन्होंने कहा कि मैं अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने करियर और मॉडलिंग में आगे बढ़ना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि 2017 में मिस वर्ल्ड का किताब डॉक्टर मानुषी छिल्लर ने ने जीता था उन्होंने कहा कि मैं भी भविष्य में मॉडलिंग में आगे बढ़कर अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करना चाहती हूं
प्रिंसेस सूत्रधार की सेकंड रनर अप बनी ने कहा कि प्रिंस सूत्रधार की हर प्रतिभागी टैलेंटेड थी उन्होंने कहा कि कंपटीशन बहुत टफ था और ऐसे में मैंने सेकंड रनर अप का टाइटल यहां से जीता है इसके लिए मैं सूत्रधार का धन्यवाद करती हूं उन्होंने कहा कि मैं आगे जाकर मॉडलिंग में और लड़कियों को मोटिवेट करूँ। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रिंस सूत्रधार का मंच सराहनी है जहां पर लड़कियों को अपने प्रतिभा को दिखाने के लिए प्लेटफॉर्म मिल रहा है और आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।



