मानसिक और शारीरिक तनाव को दूर करने स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करें-तोरुल एस रवीश
कहा-400 से अधिक लोगों ने सामूहिक योग अभ्यास प्राणायाम मेडिटेशन कर स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
आयुष विभाग जिला कुल्लू के द्वारा विश्व योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से योग के महत्व की जानकारी दी
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग अभ्यास के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया देवभूमि कुल्लू जिला में आयुष विभाग के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 10 अलग-अलग स्थान पर योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें कुल्लू जिला मुख्यालय रथ मैदान में 400 से अधिक लोगों ने सामूहिक योग अभ्यास किया इस दौरान उपायुक्त कुल्लू तो रूल एस रवीश ने बात और मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रचलन कर योग शिविर का शुभारंभ किया करीब 1 घंटे तक योग अभ्यास प्राणायाम मेडिटेशन कर लोगों ने पूरे विश्व को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया इस दौरान युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के द्वारा कुल्लू जिला के 10 अलग-अलग जगह पर योग शिविर का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला मुख्यालय रक्त मैदान में विश्व योग दिवस पर 400 से अधिक लोगों ने सामूहिक योग अभ्यास किया उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के द्वारा सभी लोगों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी और इसके अलावा प्राणायाम मेडिटेशन फिजिकल एक्सरसाइज के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने के लिए संदेश दिया उन्होंने कहा कि मेंटल और फिजिकल स्ट्रेस के लिए योग प्राणायाम मेडिटेशन बहुत जरूरी है ऐसे में लोग अपने दिनचर्या में योग को शामिल करेंगे और इसका फायदा उठाएंगे।
प्रतिभागी प्रतिमा शर्मा ने कहा कि पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ो लोगों ने सामूहिक तौर पर योग अभ्यास कर पूरे विश्व को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया उन्होंने कहा कि पूरे राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग अभ्यास कर सभी के लिए प्रेरणा है कि अपने जीवन में योग अपने स्वस्थ और निरोग रहे।



