कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

ढालपुर बाजार में दुकानदार मनमर्जी के दाम पर बेच रहे फल फ्रूट्स और सब्जियां, खाद्य आपूर्ति विभाग बना मूकदर्शक

दुकानदार लोगों को महंगे दाम पर सब्जियां फल फ्रूट बेचकर कर रहे खुली लूट

दुकानों से रेट लिस्ट भी गायब लोगों ने प्रशासन से की उचित कार्रवाई की मांग
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर बाजार में दुकानदारों की मनमर्जी के चलते ग्राहकों को फल फ्रूट और सब्जियां खरीदने के लिए जेबे ढीली करनी पड़ रही है ऐसे में दुकानदार फल फ्रूट और सब्जियां मनमर्जी के दाम बसूल रहे है। जिसके चलते आम जनता को महंगी सब्जियां और फल फ्रूट खरीदने के लिए अधिक खर्च करने को मजबूर है ऐसे में लोगों की माने तो दुकानों से रेट लिस्ट भी गायब है।सभी अलग अलग दुकानों में सब्जियों और फल फ्रूट्स के दामों 20 से 50 रुपये का फर्क है ।वही खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं और दामों को कंट्रोल करने के लिए विभाग के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं कि जा रही है और दुकानदार अलग-अलग मनमर्जी के दामों पर फल फ्रूट और सब्जियां बेच रहे हैं लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पर कड़ी कार्रवाई की जाए और खाद्य पूर्ति विभाग औचक निरीक्षण कर दामों को कंट्रोल करने के लिए कार्रवाई अमल में लाई जाए।उधर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी शिव राम ने कहाकि मामला मेरे ध्यान में नहीं है अगर महंगे दाम पर सब्जियां फल फ्रटस दुकानदार बेच रहे है तो इसके लिए औचक निरीक्षण कर खामियां पाई जाएगी तो जुर्माना कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now