कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

दिव्यान्गों के विकास के लिए आश कर रहा बेहतर कार्य- डॉ० लाल सिंह

न्यूज मिशन
कुल्लू
डॉ० लाल सिंह,उप निदेशक,नेहरु युवा केंद्र ने आश बाल विकास केंद्र का दौरा करने के उपरान्त कहे | उन्होंने कहा कि आश बाल विकास केंद्र दिव्यांगता के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है और इस क्षेत्र में काम करने के लिए जिस स्तर के जज्बे की जरूरत होती है केंद्र के स्टाफ में वे सभी गुण हैं | और इनका कार्य सही मायने में प्रेरणादायक हैं यदि समाज का हर वर्ग इस तरह से जनता के विकास में कार्य करें तो हम दिव्यांगता को काफी हद तक खत्म कर सकते हैं | वहीं उन्होंने कहा कि नेहरु युवा केंद्र कुल्लू भी अपने हर कार्यक्रम में दियांगता के विषय पर आमजनों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा |

कार्यक्रम प्रबंधक बीजू नें सभी को केंद्र में चल रही गतिविधियों का दौरा कराया गया तथा केंद्र के माध्यम से चल रही गतिविधियों की जानकारी दी |

वहीँ निदेशक डॉ रेखा ठाकुर डॉ० लाल सिंह व उनके साथ आए समस्त स्टाफ़ का आश बाल विकास केंद्र में पधारने पर आभार जताया और कहा कि बहुत जल्द आश केंद्र नेहरु युवा केंद्र के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर समावेशी कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now