कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

वसंत उत्सव पीपल जात्र मेले पहली सांस्कृतिक संध्या में गायक ठाकुर दास राठी ने मचाया धामाल

टविंकल , कुशल वर्मा, पंडित खुशबू भारद्वाज ,गोपाल चौधरी ने भी बांधा समा

स्प्रिंग क्वीन की 20 प्रतिभागियों ने लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र के मंच पर बिखेरे हुस्न के बिखरे
अरण्यपाल कुल्लू संदीप शर्मा ने सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ
न्यूज मिशन
कुल्लू
ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में बसंतोत्सव पीपल जातर मेले के पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्य वन अराणय पाल संदीप शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इस अवसर पर दीप प्रजवलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। नगर परिषद कुल्लू के ईओ अनुभव शर्मा ने संदीप शर्मा को कुल्ल्वी शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया । ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में पीपल जातर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या आगाज भुवनेश्वरी सांस्कृतिक दल वाशिंग से हुआ पहाड़ी गायक लाल चंद, ट्विंकल, खुशबू भारद्वाज ने पहाड़ी फिल्मी गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता में जिलाभर 20 प्रतिभागियों ने रैंप पर हुस्न के जलवे बिखेरे। लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने पहाड़ी सांस्कृतिक की झलक प्रस्तुत की। राठी ने मंच संभालते ही… रोज भालदे फोटो जूम जूम केरिए, …प्यारा ना मिली जांदा धोखा, …आई को लू से लव हो गया गाने गाए। इसके बाद …हो बांकी चंद्रा, …हवा लागी चंडीगढ़ री, ….प्रमिला तेरे गांव लागे मेले, …गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पहली सांस्कृतिक संध्या में लोगों में कोई उत्साह नहीं दिख। संध्या का आगाज भुवनेश्वरी सांस्कृतिक दल वाशिंग से हुआ। इसके बाद लज्जू राम, प्रताप ठाकुर, भागीरथ ठाकुर, मास्टर विश्वेश, गौरी देवी, निखिल तोषी, क्षितिज शर्मा, चंपा दियार, आंचल ने अपना डांस प्रस्तुत किया। इसके अलावा जोगिंद्र सिंह भुंतर, नंद कला ने उझी ओर धारा रा नजारा शाउणा, सोनू पोहधार शांता देवी रैला सैंज, टविंकल खराहल, लाल सिंह सैंज, हरीश ठाकुर जनाहल, गोपाल चौधरी, कुशल वर्मा, पंडित खुशबू भारद्वाज ने अपनी प्रस्तुति दी। सभी ने दर्शकों का मनोरंजन करने का प्रयास किया। पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में अरण्यपाल संदीप शर्मा उपस्थित रहे।पीपल जातर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार ठाकुर दास राठी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। तीन दिवसीय पीपल जातर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या ठाकुर दास राठी के नाम रही। राठी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। ।
अरण्यपाल संदीप शर्मा ने कहाकि स्प्रिंग सीजन नेचर साईकल में वह काल खंड में लाईफ को दर्शाता है और नेचर कलर चारों तरफ हरियाली फूल पौधे शीत काल मे शुंक वस्था में चले गए थे और वह एक दम जागृत होते है ।उन्होंने कहाकि देवभूमि कुल्लू में वसंतोत्सव स्प्रिंग फेस्टिवल के माध्यम से नेचर और कल्चर का समागम देखने को मिलता है।उन्होंने कहाकि हमारे पूर्वजों ने सच सोच कर कल्चरल फेस्टिवल की नींव रखी है।उन्होंने कहाकि कुल्लू के लोग नेचर को बचाने के लिए अपना योगदान देते है।

बाईट-संदीप शर्मा,वन अरण्यपाल कुल्लू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now