कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

समर पर्यटन सीजन के लिए जिलाभर में डेढ़ सौ होमगार्ड के जवान ट्रैफिक व्यवस्था में किए जाएंगे तैनात-तोरुल एस रवीश

कहा-लोकनिर्माण विभाग और नेशनल हाइवे को सड़कों को दरुस्त करने के लिए दिए निर्देश

30 अप्रैल तक पर्यटकों की आवाजाही के लिए होगा बहाल रोहतांग
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में जिला प्रशासन ने समर पर्यटन सीजन को लेकर तैयारियां मुकम्मल की जा रही है ऐसे में जिला भर में क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने के लिए कार्य प्रगति पर चल रहा है वहीं जिला प्रशासन की तरफ से पर्यटकों की सुरक्षा के मध्य नजर और यातायात को सुचारू रूप से चलने के लिए डेढ़ सौ होमगार्ड के जवान तैनात किए जा रहे हैं।
उपायुक्त कुल्लू तोरल एस रवीश ने कहा कि कुल्लू जिला में पर्यटन सीजन को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी की जा रही है उन्होंने कहा कि पूरे जिला भर में पर्यटकों की सुरक्षा और यातायात सुचारू रूप से चलाने के लिए 150 अतिरिक्त होमगार्ड तैनात किए जाएंगे उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे को सड़कों को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन में प्रेस्टन की आवाजाही सुचारू रूप से चल सके इसके लिए जगह-जगह पर सड़कों को रिपेयर करने का कार्य प्रति पर चल रहा है उन्होंने कहा कि गुलाब में बैरियर तैनात किया गया है उन्होंने कहा कि फिलहाल पर्यटकों को गुलाब तक जाने की अनुमति प्रदान की गई है और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे पर पर्यटकों की आवाजाही के लिए 30 अप्रैल तक बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now