कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र शमशी में 13 राज्यों के 612 नव आरक्षी हुए पास आउट 95 महिला आरक्षी भी शामिल

उपमहानिरीक्षक केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी मुकेश कुमार ने पास आउट उत्कृष्ठ नव आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मानित

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के एसएसबी शमशी प्रशिक्षण केंद्र में उपनिरीक्षक केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में पासिंग आउट परेड समारोह संपन्न हुआ इस अवसर पर 13 राज्यों के 612 नव आरक्षियों को देश के प्रति सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान 612 नव आरक्षियों ने भव्य परेड का प्रदर्शन किया और विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए। इस अवसर पर सभी नव आरक्षियों के परिजनों ने भी भाग लिया।
वीओ-उपमहानिरीक्षक केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी मुकेश कुमार ने कहा एसएसबी शमशी प्रशिक्षण केंद्र में 612 बीआरटीसी ट्रेडमैन पास आउट हुए हैं उन्होंने कहा कि इस बैच में 95 महिला प्रशिक्षु है। उन्होंने कहा कि आज 612 बीआरसी ट्रेडमैन मैंन स्ट्रीम ड्यूटी में तैनात होंगे उन्होंने कहा कि 13 राज्यों के 612 बीआरटीसी ट्रेडमैन इंडो नेपाल और इंडो भूटान बॉर्डर पर सुरक्षा में तैनात होंगे उन्होंने कहा कि इसके अलावा एसएसबी इंटरनल सिक्योरिटी में भी अपनी सेवाएं देंगे जिसमें जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़,झारखंड अन्य राज्यों में भी अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा किसके अलावा वीआईपी सिक्योरिटी में भी हमारे यह जवान ड्यूटी देंगे। उन्होंने कहा कि इन 612 बीआरटी सी ट्रेडमैन ने 3 माह की ट्रेनिंग के बाद मैंन स्ट्रीम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इन 3 माह में इन सभी 612 बीआरटीसी ट्रैडमैंन को ट्रेनिंग के दौरान हथियार चलाने से लेकर साथ एसएसबी के एक्ट रूल्स ,ड्रिल,डिस्पेन के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है ।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह सभी 612 नव आरक्षी अपने-अपने यूनिट में सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि एसएसबी में महिलाएं हर तरह की भूमिका निभा रही है और महिलाओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर अपनी सेवाएं दे रही है उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान महिलाओं ट्रेंड होकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि चाहे वह जे एंड के में बॉर्डर सिक्योरिटी और इसके अलावा वीआईपी सिक्योरिटी के साथ-साथ अन्य बटालियन में अपनी सेवाएं दे रही है। ट्रेनिंग के दौरान जिन नव आरक्षियों ने अच्छी परफॉर्मेंस दी है उनको अवार्ड प्रशस्त्री पत्र भी भेंट किया गया। उन्होंने कहा की उम्मीद है कि सभी 612 नव आरक्षी भविष्य में देश सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now