कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने हिंदुत्व के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू के 98 प्रतिशत की विचारधारा के हराने पर क्यों नहीं किया विरोध-गोविंद सिंह ठाकुर

कहा-भाजपा हिंदुत्व की विचारधारा के प्रति हमेशा समर्पित है।

न्यूज मिशन
कुल्लू
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के हिंदुत्व बयान को लेकर निशान साधा। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण मिलने का अहंकार हो गया है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को जहां हिमाचल प्रदेश विश्व हिंदू परिषद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करना चाहिए था और हिमाचल प्रदेश से लगभग 70 लोग वहां पर गए और उनमें से जाने वालों में से अब हमारे कल्लू के महेश्वर सिंह जी भी अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गए थे और सुश्री कंगना की भी वहां पर उपस्थित ऐसे लगभग 70 से अधिक लोग हिमाचल प्रदेश के वहां पर गए थे। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नई सरकार बनी थी तब हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खु ने कहा था हमने हिमाचल प्रदेश में 98% हिंदुत्व की विचारधारा को हराया है और उनको हराकर के हमने कांग्रेस पार्टी को सरकार को बना है तब आप कहां थे और इसी प्रकार माता चिंतपूर्णी के मंदिर में पैसे देकर वीआईपी दर्शन की जो व्यवस्था की गई है। तब आप कहां थे ।यही नहीं कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओ ने निमंत्रण पत्र मिलने पर यह कहा कि हम 22 जनवरी को नहीं जाएंगे क्योंकि वह कार्यक्रम तो मोदी जी का और संघ परिवार का प्रायोजित कार्यक्रम है तो उन्होंने जाने से इनकार क्या तब आपका बयान तुरंत फिर से आया कि मैं तो कांग्रेस पार्टी की शीर्ष नेतृत्व के साथ हूँ और हम 22 जनवरी को नहीं जाएंगे तब आपने कहा मैं कांग्रेस उच्च सम्मान के निर्णय के साथ हूं और बाद में अयोध्या चले गए तो इसलिए आपका तो यदि किसी प्रकार नियंत्रण नहीं है और भारतीय जनता पार्टी किसी प्रकार का नियंत्रण नहीं है लाखों लोगों ने बलिदान देखकर के बाबा राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की है और भारतीय जनता पार्टी तो देखिए राम मंदिर आंदोलन का हिंदुत्व की विचारधारा के प्रति सदा समर्पित रही है और उनसे पालमपुर में है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी हुई श्री लालकृष्ण आडवाणी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और उसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रस्ताव पारित किया गया कि अयोध्या में श्री राम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण करेंगे यह तो तब से लेकर सब काम को कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now