भाजपा के दोहरे मापदंड के लिए जनता लोकसभा चुनाव में देगी जवाब -राजीव किमटा
कहा-कंगना रनौत राजनीति मंच पर फ़िल्म की शूटिंग की तरह अभद्र भाषा का प्रयोग कर शांत वादियों में फैला रही अशांति

राज्य कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आयोग को कंगना रनौत के अभद्र टिप्पणी पर की शिकायत
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कमता ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि जिस प्रकार भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी कंगना रनौत ने कुल्लू मनाली में हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है वह बहुत निचले स्तर पर चले गए हैं उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आज तक इतिहास है कि यहां पर बहुत सभ्य और शांत लोग रहते हैं उन्होंने कहा कि असभ्य लोगों का यहां पर जरूरत नहीं है उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में चाहे छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह हो या फिर प्रेम कुमार धूमल रहे हो और चाहे पंडित सुखराम रहे हो इन सभी ने आपस में चुनाव लड़े लेकिन कभी भी किसी भी राजनीतिक अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली में कंगना रनौत जी अभद्र अभद्र भाषा का प्रयोग किया है ऐसा लग रहा है कि कंगना रनौत भूल गई हो कि वह राजनीति में आई है या फिर किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो उन्होंने कहा कि कंगना रनौत के अभद्र भाषा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राज्य चुनाव आयोग को शिकायत दी है और राज्य चुनाव आयोग की तरफ से जिला चुनाव आयोग को 24 घंटे के भीतर इस मामले में रिपोर्ट मांगी है उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि कंगना रनौत जैसे लोग हिमाचल प्रदेश के साथ प्रदेश में अशांति फैला रहे हैं उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं कंगना रनौत ने कांग्रेस पार्टी की गारंटीयों को लेकर भी सवाल उठाए हैं और यह कहा है कि कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की महिलाओं को ₹1500 सहयोग राशि लाहौल स्पीति से 3माह पहले शुरू की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में हुई कैबिनेट में महिलाओं को १५, 15 सो रुपए पूरे प्रदेश में देने के लिए 800 करोड रुपए का प्रावधान किया है और जब प्रदेश भर की महिलाओं को अप्रैल में पहली किस्त जारी करनी थी और उससे पहले भाजपा के लोग नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसके लिए चुनाव आयोग को शिकायत दर्ज की और उसके बाद इलेक्शन कमीशन ने उसे पर रोक लगाई है उन्होंने कहा कि ऐसे में भाजपा महिला विरोधी है और बीजेपी नहीं चाहती कि प्रदेश में महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाएं शुरू की जाए उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को अगर हिमाचल प्रदेश कुल्लू मंडी मनाली की इतनी ज्यादा चिंता थी तो त्रासदी के वक्त कंगना रनौत को मंडी मनाली की याद क्यों नहीं आई उन्होंने कहा कि त्रासदी में जिस प्रकार मनाली में लोग मुश्किल में थे उसे वक्त आपकी हिमाचल क्यों नहीं जगी उन्होंने कहा कि आप प्रदेश सरकार की मदद नहीं करती आप डायरेक्ट उन प्रभावित परिवारों की मदद की करती अपने लोग बिछड़ गए थे और अपने आशियाने खत्म हो गए थे ।उन्होंने कहाकि त्रासदी के वक्त मंडी मनाली के लोगों को सहायता की जरूरत थी तब आप कहां थी और जब मनाली के मध्य से अपने लोगों को। देवता के धार्मिक भंडारे के लिए आह्वान कर रही थी लेकिन जब यहां के लोगों को सहयोग सहायता की जरूरत थी तब आप नदारद पाई गई उन्होंने कहाकि हिमाचल की जनता पढ़ी लिखी है और भाजपा के दोहरा मापदंड पर जनता जवाब देगी।



