कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

विधार्थी जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मंजिल हासिल करें युवा-भोज प्रकाश ठाकुर

कहा-कृषि बागवानी के साथ-साथ पर्यटन व्यवसाय बहुत बड़ा सेक्टर युवा रोजगार कीदिशा में कदम बढ़ाएं

लाल प्रार्थी कला केंद्र में गायक रमेश ठाकुर के गीतों पर झूमें छात्र-छात्राएं
महाराजा छात्र संघ के वार्षिक समारोह में सांस्कृति कार्यक्रम की रही धूम
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय लालचंद प्राथमिक कला केंद्र में महाराजा छात्र संघ के वार्षिक समारोह बडी धूम धाम से संपन। इस अवसर पर समाज सेवी भोज प्रकाश व पुर्व अध्यक्ष महाराजा कोठी ने मुख्य अतिथि शिरकत की।वहीं राजेश ठाकुर ने वीडीसी ने विशेषअतिथि शिरकत की। इस मौके पर महाराजा छात्र संघ के अध्यक्ष तुषार ने कुलवी शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लालचंद प्रार्थी कला केंद्र के मंच पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं छात्र-छात्राओं के द्वारा फैशन शो, कुलवी नृत्य ,शिमला नाटी सहित अन्य कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान पहाड़ी गायक रमेश ठाकुर ने कुलवी फिल्मी गीतों पर छात्र छात्राएं खूब झूमे। मिल ही गया, घोर पोउ झूरिये तेरा दूर धारान, तारा रा रीए, राजी रैहा हो,शाम 6 बजे तक लालचंद प्राथी कला केंद्र में दर्शकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का लोटपोट उठाया। मुख्यतिथि भोज प्रकाश ठाकुर ने युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ अपने भविष्य में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को तलाशने के लिए भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कृषि बागवानी के साथ-साथ पर्यटन व्यवसाय बहुत बड़ा सेक्टर है। जिसमें रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर यश ठाकुर, शुभव नेगी, अनामिका ठाकुर, धर्मेन्द्र ठाकुर, गिरिश ठाकुर, योगेन्द्र विष्ट, पुनीत ठाकुर, नकुल शर्मा, विजय ठाकुर, विजय ठाकुर, राज ठाकुर व निरज ठाकुर उपस्थित रहे।वही छात्रसंघ के उपाध्यक्ष राज, चेयर मेन सत्यम, वाईस चेयर मेन अंकुश, कल्चर सैक्टरी ईशीका, समिक्षा सहित कार्यकरणी रही मौजूद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now