कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

प्रदेशभर में 3 सप्ताह से डॉक्टर्स हड़ताल पर सरकार को नहीं जनता की चिंता-_आदित्य विक्रम सिंह

कहा-लोकसभा चुनावों से पहले फिर कांग्रेस महिलाओं को 1500 देने का फैला रही भ्रम

कुल्लू जिला में आपदा के 1 साल के बाद भी सड़के खस्ताहाल ग्रामीणों को हो रही भारी समस्याएं

न्यूज मिशन
कुल्लू
प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकार बचाने की कोशिश में लगी हुई है ऐसे में सरकार किसी को अध्यक्ष और किसी को कैबिनेट रैंक और किसी को मंत्री बनाने में लगी हुई है उन्होंने कहा कि जहां तो सरकार को जनता की कैसे सेवा की जाए उसे तरफ सरकार का ध्यान होना चाहिए था लेकिन सरकार सिर्फ अपने आप को बचाने की कोशिश में लगी है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनावों में 10 गारंटिया लागू नहीं कर पाई उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव में फिर से महिलाओं को 1500 देने की बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश की महिलाओं को झूठा आश्वासन देखकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं ऐसे में सड़कों की बदहाली के लिए जनता किसके पास जाए उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति है ऐसे में पिछले वर्ष आपदा के कारण कई सदके क्षतिग्रस्त हुई थी जो अभी तक भी ठीक नहीं हुई है उन्होंने कहा कि भुंतर में पारला भुंतर सड़क पर मिट्टी बिछाकर लोगों को गड्ढों में बारिश समस्या का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में सरकार 400 मीटर सड़क भी पक्का नहीं कर पाई उन्होंने कहा कि 1 साल के बाद भी सड़कों की खस्ताहाल स्थिति बनी हुई है उन्होंने कहा कि ऐसे में एक तरफ जहां सरकार पर्यटन को विकसित करने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ सड़कों की खस्ताहाल स्थिती से देश भर से आने वाले पर्यटकों को भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि कुल्लू,बंजार, सैंज घाटी के सैंज सड़क की हालत खस्ता हाल है ऐसे में सरकार जनता की अनदेखी कर रही है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मचारी सहित अन्य विभाग के कर्मचारी में है उन्होंने कहा कि डॉक्टर 3 सप्ताह से हड़ताल पर है और अन्य कई कर्मचारी हड़ताल पर है ऐसे में जनता की सेवा कौन करेगा उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा हर व्यक्ति के लिए कितनी जरूरी है। इसकी सरकार को चिंता नहीं है। 3 माह से लोगों को अस्पतालों में इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है ऐसे में सरकार जनता को सुविधा देने में नाकाम साबित हुई है उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आने वाले हैं ऐसे में जनता के लिए कौन सी सरकार काम कर रही है इसका जवाब जनता लोकसभा चुनाव में देगी उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार कितने समय के लिए बनी है यह कहना मुश्किल है लेकिन जब तक सरकार है तब तक पूर्ण जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करें और ऐसी मैं सरकार से उम्मीद करते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now