कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

सरवरी में संगम महादेव भूतनाथ के सम्मान में 2 दिवसीय शिवरात्रि मेला शुरू

संगम महादेव के साथ कैलावीर, देवता वनशीरा, देवता घटोत्कच भी मेले में की शिरकत

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित सरवरी में शिवरात्रि के अवसर पर मनाए जाने वाले दो दिवसीय शिवरात्रि मेले का आगाज हो गया है। दो दिवसीय मेले में ब्यासा मोड़ के देवता संगम महादेव के साथ देवता पांचवीर, देवता वनशीरा, देवता घटोत्कच और वीरनाथ भी पहुंचे। आयोजन स्थल पर जाने से पहले इन सभी देवताओं ने जिला के अधिष्ठाता देवता भगवान रघुनाथ से मिलन कल मिलन होगा। ढोल नगाड़ों की थाप पर देवताओं का रघुनाथ के साथ भव्य मिलन होगा। इसके बाद सभी देवता वाद्य यंत्रों की ध्वनि पर सरवरी स्थित पार्क में पहुंचेगें देवताओं के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ होगी। मेले में कुल्लवी नाटी का आयोजन किया जाएगा। महिला और पुरूषों ने कुल्लवी परिधानों में सजकर लोगों ने कुल्लवी नाटी भी डालेगें।
-इस संबंध में भूतनाथ मंदिर कमेटी के प्रधान कौंडल ने कहा कि हर वर्ष शिवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। सोमवार को मेला संपन्न होने पर सभी देवता-देवालयों की ओर प्रस्थान करेंगे। देवताओं के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ लगेगी। शिवरात्रि के अवसर भूतनाथ मंदिर स्थित संगम महादेव मंदिर में देर शाम तक भक्तों का जमावड़ा लगा रहेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now