मनाली के नेहरुकुड़ कैंची मोड़ पर गिरा ग्लेशियर 2 गाड़ियों को पहुंचा नुक्सान-तोरूल एस रवीश
कहा-अटल टनल रोहतांग में 2 फीट और जलोड़ी दर्रे पर आधा फीट ताजा बर्फबारी 2 नेशनल हाईवें बंद

3 मार्च को यलों अलर्ट लोग अनावयक तौर यातायात न करें
सरवरी खड्ड का पानी बढ़ने से झुग्गियों में रहने बालों को हुई भारी परेशान
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में पिछले कल से भारी बारिश बर्फबारी का दौर चल रहा है। जिसके कारण ऊंचे ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात बाधित हुआ है और भारी बारिश से जगह जगह पर ताजा भूस्खलन हो रहा है जिसके कारण भुंतर – मणिकर्ण सड़क पर डूंखरा के समीप भूूस्खलन से घंटों सड़क यातायात बाधित रहा। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को यातायात बहाल किया है। कुल्लू जिला मुख्यालय में सरवरी खड्ड में भारी बारिश से पानी बढ़ने के कारण कई झुगियों में पानी भरने से प्रावसियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मनाली नेहरू कुंड कैंची मोड़ के पास ग्लेशियर गिरने से खड़े 2 वाीहनों को को नुकसान पहुंचा है जबकि इस घटना में किसी तरह के कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है ऐसे में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के चलते ग्लेशियर की संभावनाएं बनी हुई है प्रशासन की तरफ से प्रेरकों के लिए नेहरू कुंड से आगे वाहनों को नहीं भेजा जा रहा है।
वीओ-उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने कहाकि कुल्लू जिला में पिछले कल से ऊंचे क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश हो रही है।उन्होंने कहाकि आज मौसम विभाग के द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया और उसके मध्यनजर बोर्ड की परीक्षाओं ंको छोड़ कर शिक्षण संस्थानों को बंद किया गया था।उन्होंने कहाकि मनाली नेहरूकुंड के पास छोटा स्नो एवलांच आने से 2 गाड़ियों को नुक्सान हुआ है।उन्होंने कहाकि अटल टनल रोहतांग में 2 फीट ताजा बर्फबारी हुई है।उन्होंने कहाकि पर्यटकों के लिए नेहरूकुंड से आगे जाने की अनुमति है।उन्होंन कहाकि जलोड़ी दर्रे पर ताजा बर्फबारी नेशनल हाईवें 305 पर यातायात बाधित है।



