बड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय फूड फेस्टिवल में केरल के व्यंजन प्रतियोगिता में सोलन जिला ने हासिल किया प्रथम स्थान

चंबा प्रथम रनर अप व बिलासपुर द्वितीय रनर अप रहा

उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने विजेता दलों को किया सम्मानित
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर प्रदर्शनी मैदान में समग्र शिक्षा जिला कुल्लू के द्वारा एक भ्रारत क्षेष्ठ भारत राज्य स्तरीय 2 दिवसरीय फ़ूड फेस्ट 2024 के समापन समारोह में उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। 2 दिवसीय फूड फेस्ट में प्रदेश के 12 जिलों के 80 विद्यार्थियों व 20 अध्यापकों ने भाग लिया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।डाइट के परियोजना अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा इस अवसर पर सहायक आयुक्त शशि पालन नेगी , जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनैना शर्मा ,जिला राजस्व अधिकारी डॉ गणेश व अन्य उपस्थित रहे।केरल व्यंजन प्रतियोगिता में सोलन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चंबा प्रथम रनर अप व बिलासपुर द्वितीय रनर अप रहा। हिमाचली धाम प्रतियोगिता में मंडी ने प्रथम स्थान ,सिरमौर प्रथम रनर अप व कुल्लू द्वितीय रनर -अप रहा ।उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल वाले बच्चों विषेश कर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई दी।
उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि सर्व शिक्षा के अंतर्गत एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक दूसरे राज्यों की संस्कृति, खानपान व भाषा का आदानप्रदान करना है। हिमाचल प्रदेश व केरल राज्य में अनेक क्षेत्रों में आपसी एकरूपता व समानता है तथा दोनों राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। हिमाचल व केरल पर्यटन के लिये विश्व भर में जाना जाता है।ऐसे में इस तरह के उत्सवों व बच्चों के एक्सपोज़र विजिट से हमे एक दूसरे की संस्कृति, खानपान व रीतिरिवाजों को नजदीक देखने का अवसर प्राप्त होता है। उपायुक्त ने डाइट प्रबन्धन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए ताकि बच्चों को एक दूसरे की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर ,रीति रिवाजों को समझने का अवसर प्राप्त हो सके। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने इस अवसर पर आयोजित हिमाचली धाम व केरल व्यंजन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now