चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे में रायसन डोहलु नाला टोल प्लाजा के समीप पहाड़ी से बार बार हो रहा भारी भूस्खलन -साक्षी वर्मा
कहा- लोगों की सुरक्षा के मध्यनजर नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही की बंद

रायसन पुल से ट्रैफिक लैफ्ट बैंक मार्ग से किया डायवर्ट
न्यूज मिशन
कुल्लू
चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे में जिला कल्लू के रायसन डोहलुनाला टोल प्लाजा के समीप पहाड़ी से बार बार भूस्खलन होने से सड़क यातायात अबरुद्ध हुआ है।पुलिस प्रशाान की तरफ से लोगों की सुरक्षा के मध्यनजर ट्रैफि को रासयन पुल से लैफ्ट बैंक मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट किया है। पहाड़ी से बार-बार भूस्खलन होने के कारण प्रशासन की तरफ से फिलहाल सुरक्षा के मध्य नजर ट्रैफिक को रायसन से वाया लैफ्ट बैंक मार्ग से डायवर्ट किया गया है।
वीओ-एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहाकि चंडीगढ़ मनाली नेशनल लाईवे में शिरड के पास पहाड़ी लैडस्लाईड होने से ट्रैफिक मूवमेंट बंद है लेकिन रायसन से वाया अरछड़ी नगर होकर मनाली के लिए ट्रैफिक बहाल है।उन्होंने कहाकि पहाड़ी से बार बार रूक रूक कर लैड स्लाईड हो रहा है लोगों की सुरक्षा के मध्यनजर ट्रैफिक को राईट बैंक पर वाहलों की आवाजाही बंद लेकिन वाया लैफ्ट बैंक मार्ग से मनाली के लिए ट्रैफिक बहाल है।



