कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

2024 -25 के सत्र में सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी में पढ़ाई- सुंदर सिंह ठाकुर

कहा- शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी

अटल सदन में समग्र शिक्षा सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने उत्कृष्ट एसएमसी को किया सम्मानित
न्यूज मिशन

कुल्लू

कुल्लू जिला मुख्यालय अटल सदन के सभागार में जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान के द्वारा समग्र शिक्षा सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया स्थान जिला भर से आए प्रिंसिपल हेडमास्टर और सीएसटी और एसएमसी के पदाधिकारी के बीच शिक्षा में संवाद पर स्थित चर्चा हुई ।इस दौरान प्रथम सत्र में डायरेक्टर हायर एजुकेशन अमरजीत सिंह,ज्वाईंट डायरेक्टर एजुकेशन एन एल शर्मा,एडिशनल डायरेक्टर बीआर शर्मा ने संवाद कर शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए टिप्स दिए।प्लान इंडिया एक्जीक्यूटिव मोहमद आसिफ और मेकमाईट्रिप वाइस प्रेजिडेंट रजनीश,मोशन एकेडमी से अंशुल भी मौजूद। वही समापन सत्र में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस दौरान उन्होंने प्लेन इंडिया एनजीओ के द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को किट प्रदान की
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि समग्र शिक्षा सामुदायिक सहभागिता संवाद कार्यक्रम के तहत जिलाभर के प्रिंसिपल हेड मास्टर ,एसएमसीऔर सीएचटी के पदाधिकारी के बीच शिक्षा में गुणात्मक के सुधार बनाने के लिए चर्चा हुई है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा हर विधानसभा क्षेत्र में चार अंग्रेजी स्कूल खुलेंगे उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार ने फैसला लिया है कि आने वाले सत्र में सभी स्कूलों में पहली से अंग्रेजी की कक्षाएं शुरू होगी उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता कैसे लाई जाए इसके लिए फंडस की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ऐसे में विभिन्न एनजीओ के द्वारा जैसे प्लान इंडिया मेकमायट्रिप मोशन कंपनी जैसे कई कंपनियों के द्वारा सहयोग दिया जा रहा है उन्होंने कहा किसके अलावा एनएचसी के माध्यम से भी कई शिक्षण संस्थानों में लाइट्स के लिए बजट मुहैया करवाया है उन्होंने कहा कि के आने वाले समय में शिक्षण संस्थानों में स्मार्ट क्लासेस के लिए इक्विपमेंट लगाने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि ऐसे में शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों से आग्रह किया गया कि सरकार ने कर्मचारियों के लिए ओपीएस लागू किया गया है। करने कर्मचारियों से अपना वादा निभाया है उन्होंने कहा कि ऐसे में शिक्षा विभाग के कर्मचारी शिक्षा में गुणवत्ता सुधार करने के लिए अपना 100% योगदान दे ताकि आने वाले समय में शिक्षा के स्तर को ऊंचा किया जाए उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान के डीपीओ सुरेंद्र शर्मा के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर एसएमसी के साथ मिलकर शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए सामूहिक तौर पर प्रयास करने होंगे उन्होंने कहा कि आने वाला समय में बच्चे निजी स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करेंगे जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा।

प्लान इंडिया के एग्जिक्यूटिव डायरेटर मोहमद आसिफ ने कहाकि आपदा में प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को इमरजेंसी रिलीफ फंड से 1700 गरीब परिवारों के बच्चों को एजुकेशन किट दिया है जिसमें बैग,नोट बुक पैन पेसिंल बितरित किए है।उन्होंने कहाकि कुल्लू जिला में स्कूल प्रिसिपलों और शिक्षकों में जो एनर्जी देखी है बच्वों के एजुकेशन के प्रतिऔर शिक्षा में गुणबता को बढ़ाने के लिए उत्ससाह देखा है ऐसे में कुछ स्कूलों में लाईब्रेरी और स्मार्ट कक्षाओं के इक्वूमेेंट की डिमांड की है ऐसे में आने बाले समय में हम कॉरपेट से एससीआर फंड लेकर बच्चों की मदद के लिए प्रयास करेंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now