कुल्लू जिला में प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगघाटी शिक्षक कल्याण संघ कर रहा सराहनीय कार्य-देवेंद्र
लगघाटी शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ ने उत्कृष्ठ छात्र छात्राओं को किया संमानित

न्यूज मिशन
कुल्लू
लगघाटी शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ ने 18 वॉ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आदर्श स्कूल भुट्टी में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य पैना राम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि को कुलवी टोपी मफलर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित व छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना गीत गाकर किया गया। वहीं बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर डुघीलग स्कूल की छात्राओं ने शिमला नाटी प्रस्तुत कर खूब बाहवाही लूटी। वही दोघरी स्कूल की छात्राओं ने सराजी नाटी प्रस्तुत की। वही धर्मेंद्र ने एकल गान प्रस्तुत किया तो वही स्नेहा ने भी एकल गान की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इस अवसर पर महासचिव रोशन लाल, कोषाध्यक्ष रतीराम, सह-सचिव वीर सिंह सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रथम द्वितीय वृत्तीय स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसमें प्लस टू आर्ट्स में ललिता देवी, अनामिका वर्मा और निखिल ठाकुर को। वही साइंस में शबनम ठाकुर, कुणाल ठाकुर और तनिष्का को, कॉमर्स में आशीष को, वही 10वीं बोर्ड की परीक्षा में संस्कृति शर्मा, समीर ठाकुर, आर्यन ठाकुर सुरेंद्र सुधांशु, एनएमएस में साक्षी प्रेरणा ईशान ठाकुर कनिका ठाकुर अक्षत चंदेल दीपक ठाकुर अक्षिता यश ठाकुर दीक्षित ठाकुर कंचन ठाकुर स्नेहा ठाकुर रोशनी देवी को सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि लगघाटी शिक्षक कर्मचारी कल्यांण संघ अपने आप में एक अद्भुत संगठन है। इस संगठन की सबसे बड़ी विशेषता है यह पूर्णतया गैर राजनीतिक संगठन है। इसका दूर-दूर तक राजनीतिक संगठन से कुछ लेना नहीं है। इस संगठन में वे लोग जुड़े हैं जो लोग लघाटी से में रहते हैं और हमारे इस शिक्षक से जुड़े हैं, और यह संगठन हर वर्ष अपना वार्षिक समारोह आयोजित करता है। लेकिन इसकी एक और विशेषता है यह संगठन किसी पार्टी से किसी विभाग से राजनैतिक दल से कोई सहायता राशि नहीं लेता है। बल्कि इस संगठन में जुड़े हुए सभी मेंबर अपने-अपने इच्छा के अनुसार अंशदान करके इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में यह संगठन सेवानिवृत्ति तक ही सीमित था। लेकिन समय के साथ बदलाव जरूरी है और यह भी संगठन की सोच बनी क्यों न हम अपने नन्हे मुन्ने बच्चों को इस वार्षिक वितरण समारोह के माध्यम से होनहार बच्चों को सम्मानित करेंगें। घाटी से जुड़े हुए बच्चों के लिए प्रतिभा खोज परीक्षा का भी आयोजन करता है। जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस संगठन की और भी एक विशेषता है यह संगठन उन्हें बच्चों को सम्मानित करता है गवर्नमेंट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पहले द्वितीय वृत्तीय स्थान पर रहने वाले या फिर सांस्कृत,खेलकूद प्रतियोगिता में अवल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करता है।
मुख्य अतिथि पैना राम ने बताया कि भविष्य में बच्चे आगे चलकर लगघाटी का नाम रोशन करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देंगे, उन्होंने कहा कि लगघाटी की प्रतिभा को निखारने के लिए लगघाटी शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ का 2004 में इसका गंठन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लगघाटी की बच्चों में प्रतियोगिता को जागृत करना, और लगघाटी के हुनर प्रतिभा को निखारना था, और इसके बाद इसके अच्छे परिणाम आने शुरू हुई और बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी जागृत हुई। आज लगघाटी के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी बनेगें।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपनी निधि से 10 हजार की राशी प्रदान की



