ऋषभ डोगरा को जिला कानूनगो एवं पटवार संघ की सर्वसहमति से सौंपी जिम्मेबारी

न्यूज मिशन
कुल्लू
13 जनवरी 2024 को जिला कानूनगो एवं पटवार संघ की बैठक सुशील शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ऋषभ डोगरा, भोप सिंह को उपाध्यक्ष एवं अमन कश्यप को महासचिव पद पर सर्व सहमति से नियुक्त किया गया तथा कार्यकारिणी में अन्य भी फेर बदल किए गए कार्यकारिणी गठन के उपरांत पिछली बैठक के बाद हुए खर्च एवं अन्य कार्यों बारे चर्चा हुई चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सेवानिवृत कानूनगो एवं पटवारी की सेवा ली जा रही है इसका विरोध किया जाएगा इसके स्थान पर कानूनगो की पास किए हुए पटवारी को पात्रता में छूट देकर अथवा स्थायी नीति बनाकर कानूनगो के पद पर नियुक्त किया जाए इससे नए आने वाली भर्ती से पटवारी की नियुक्ति भी की जा सकती है तथा सरकार पर वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ेगा व टेक्निकल स्केल व वेतन वृद्धि एवं पटवार भवन एवं कानून को भवन की दशा सुधारने बारे भी सरकार के समक्ष मुद्दा रखा जाएगा यह भी निर्णय लिया गया कि महासंघ सामाजिक कार्यों में भी संलिप्त रहेगा जल्द ही रक्त दान शिविर आयोजित किया जाएगा।



