कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश
कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में साढ़े 5 करोड़ रूपये से आधुनिक उपकरण होंगे उपलब्ध्-सुंंदर सिंह ठाकुर
कहा- क्षेत्रीय अस्पताल मेडिकल वार्ड के आईसीयू व कार्डिक केयर वार्ड में 2 लाख रुपये से वातानुकूलित की मरीजों को मिलेगी सुविधा

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल में हंस फाऊडेंशन के डायलिसिस सेंटर का किया शुभारंभ्
न्यूज मिशन
कुल्लू
मुख्य संसदीय सचिव सुंर सिंह ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हंस फाऊडेंशन सेंटर का शुंभारंभ किया इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने हंस फाउंडेशन द्वारा स्थापित डायलिसिस सेंटर में डायलिसिस मरीजों से बातचीत कर सुविधा के बारे में जाना।उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहाकि प्रदेश सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को सदृड़ करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गत एक वर्ष के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा कुल्लू स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में अनेक नवीनतम चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि जहां अस्पताल में जहां विशेषज्ञों चिकित्सको के सभी पदों को भर गया है वही यहां आने वाले मरीजों को निशुल्क व सस्ते मूल्य पर दवाइयां व निशुल्क टेस्ट सुविधा इत्यादि उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को सीएसआर के माध्यम से 5.50 करोड रुपए के नवीनतम उच्च किस्म के उपकरण भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल के मेडिकल वार्ड के आईसीयू व कार्डिक केयर वार्ड में वातानुकूलित सुविधा स्थापित करने के लिए 2 लाख रुपये की राशि जारी करने की घोषणा कर अस्पताल प्रशासन को इन्हें लगाने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन द्वारा यहां आने वाले मरीजो को निशुल्क डायलासिस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी । फाउंडेशन द्वारा इसके लिए यहां आधुनिक मशीनों के साथ 8 बेड स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुविधा एचआइवी,हेपेटाइटिस बी व हेपेटाइटिस सी के रोगियों को भी उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ नागराज पवार,चिकित्सा अधीक्षक डॉ नरेश चंद सहित चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ व अन्य उपस्थित थे



