कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

लगघाटी के ग्राम पंचायत मझाट में 2 सप्ताह से पीने के पानी की किल्लत

आधा दर्जन गांव के हजारों ग्रामीणों को खाना बनाने, कपड़े धोने ,पीने के पानी के साथ मवेशियों को पानी पिलाने में हो रही भारी परेशानी

न्यूज मिशन

कुल्लू

लगघाटी के ग्राम पंचायत मझाट में पिछले 15 दिनों से पीने के पानी की किल्लत से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में सड़क निर्माण के कार्य के कारण पानी की पाइप टूटने के कारण पीने के पानी की सप्लाई टूट गई है।जिससे पिछले 15 दिनों से टंडारी ,डुपकन,पवनग गांव के हजारों लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में ग्रामीणों में जल शक्ति विभाग के प्रति खासा रोष है।स्थानीय ग्रामीण योधराज,राजकुमार, अमर सिंह,तीर्थ राम,हुकम राम,गोविंद सहित अन्य ग्रामीणों ने उपायुक्त कुल्लू से मांग की है कि जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए अन्यथा ग्रामीण भेड़ बकरियों मवेशियों के साथ डीसी कार्यालय का घेराव करेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now