कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

डीजीपी स्वच्छ छवि के व्यक्ति – सुखबिंद्र सिंह सुक्खू

कहा- उन्हें हटाया नहीं आयुष के प्रिंसिपल सेक्टरेटरी लगाया

·न्यूज मिशन
कुल्लू

डीजीपी संजय कुंडू  विवाद मामले में हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मनाली में विंटर कार्निवाल के उदघाटन मौके पर मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि डीजीपी संजय कुंडू स्वछ छवि के व्यक्ति है उन्होंने प्रदेश में सरकारी सेवा में 35 साल का वक़्त दिया है और उन्हें हटाया नहीं गया है बल्कि उन्हें पद्दोन्नति दी गई है। संजय कुंडू को सरकार ने आयुष का प्रिंसिपल सेक्रेट्री लगाया गया है। एक मामले में उन पर आरोप लगे हैं जिसके चलते हाई कोर्ट ने कहा है कि पद पर रहते हुए जांच प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में सरकार प्रदेश सरकार के आदेशों का पालन कर रही है।
गौरतलब है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू क़ुल्लू मनाली के दौरे पर हैं और इस दौरान 2 जनवरी को मनाली में उन्होंने राष्ट्र स्तरीय विन्टर कॉनिवाल का शुभारंभ किया और विंटर कार्निवाल 6 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान सीएम मीडिया से भी रूबरू हुए। लिहाज़ा मीडिया ने इस दौरान डीजीपी को पद से हटाने को लेकर सवाल किया तो सीएम ने सवाल के जवाब में डीजीपी को स्वछ छवि का बताया और उन्हें पद से न हटाकर उनकी प्रोमोशन करने करने की बात कही।
इस मौके पर उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में आपदा आई थी तो भाजपा नेता घर बैठकर बयानबाजी कर रहे थे। सुक्खू ने कहा कि इतना ही नहीं जब प्रदेश को आपदा राज्य घोषित करने की बात आई और प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया तो भाजपा के 11 विधायको ने हस्ताक्षर नहीं किये।
इस मौके पर सीएम सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देश में चल ट्रक यूनियन की स्ट्राइक का हिमाचल में कोई असर नहीं है और ट्रक यूनियन की मांग जायज है और केंद्र सरकार को उनकी मांग मान लेनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now