कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
कुल्लू मनाली में नए साल के लिए 90% एडवांस ऑक्युपेंसी-सुनयैना शर्मा
कहा- क्रिसमस वीक पर डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे कुल्लू मनाली

ग्रीन टैक्स बैरियर मनाली में 12000 वाहनों की हुई एंट्री
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में नए साल के जश्न के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू मनाली का रुख कर रहे हैं ऐसे में कुल्लू मनाली में होटल में 90% एडवांस ऑक्युपेंसी बुकिंग हुई है। होटल मालकों के द्वारा पर्यटकों की सुविधा के लिए सभी तरह के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं यही नहीं बीते सप्ताह क्रिसमस ईव पर डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक कुल्लू मनाली पहुंचे हैं ऐसे में यह आंकड़ा आने वाले न्यू वर्तक 1 लाख पर्यटक और पहुंचने की उम्मीद है जिससे कुल्लू मनाली में पर्यटन कारोबारियो के व्यवसाय को अच्छा फायदा हो रहा है
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयैना शर्मा ने कहा कि बीते सप्ताह क्रिसमस वीक के चलते कुल्लू जिला में डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं । उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली में पर्यटकों में नए साल के लिए भारी उत्साह दिख रहा है और हर रोज हजारों की संख्या में पर्यटक वहां कुल्लू मनाली पहुंच रहे हैं उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह ग्रीन टैक्स बैरियर से 12000 से अधिक पर्यटक वाहन गुजरे हैं उन्होंने कहा कि इसमें लोकल टैक्सियां और वोल्वो बस शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली में 90% से अधिक ऑक्युपेंसी न्यू ईयर के लिए एडवांस बुक हुई है ऐसे में पिछली बार से इस बार ज्यादा संख्या में टूरिस्ट कुल्लू मनाली पहुंच रहे हैं।।
राजस्थान की योग्यता ने कहा कि वह अपनी फैमिली के साथ नए साल मनाने के लिए कुल्लू मनाली पहुंची है उन्होंने कहा कि यहां पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रह अरे हैं जिससे होटल मालिकों के द्वारा नए साल के जातियों के लिए अच्छे प्रबंध किए गए हैं ।
होटल एसोसिएशन मनाली के सदस्य मनु शर्मा ने कहा कि न्यू ईयर और विंटर कार्निवल को देखते हुए बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू मनाली पहुंच रहे हैं और बीते दिनों बर्फबारी के बाद भी फ्रेंड को की संख्या में इजाफा हुआ है उन्होंने कहा कि नए साल के जश्न के लिए भारी संख्या में पर्यटक कुल्लू मनाली पहुंच रहे हैं ऐसे में मौसम विभाग के द्वारा नए साल पर बर्फबारी होने का अनुमान जाते हैं ऐसे में पेत्को की संख्या में और ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
पंजाब राजपुरा से आई प्रिया ने कहा कि नए साल मनाने के लिए कुल्लू मनाली पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि नए साल का जशन कुल्लू मनाली में भारी उत्साह के साथ मनाया जाता है उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों से लगातार नए साल के जश्न मनाने के लिए कुल्लू मनाली पहुंचते हैं ऐसे में अपने मित्रों के साथ नए साल का जशन बनाने के लिए यहां पहुंचे हैं और बड़ी संख्या में लोग भी यहां पर पहुंच रहे। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल मालकिन ने अच्छे प्रबंध किए हैं जिसके चलते लोग कुल्लू मनाली पहुंच रहे हैं।
पंजाब के राजपुरा से आई करमजीत सिंह ने कहा कि पहली बार मनाली नए साल मनाने के लिए आई है उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि मनाली में नया साल बहुत अच्छे से सेलिब्रेट होता है उन्होंने कहा कि नए साल के जातियों के लिए बड़ी संख्या में लोग कुल्लू मनाली पहुंच रहे हैं ऐसे में लोगों में बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट है



