कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

देव सदन कुल्लू में विंटर क्वीन कांटेस्ट में 8 सुदरियों ने ऑडिशन में दिखाई प्रतिभा-दिव्यांगना मेहता

कहा- 28 को मनाली में होगा आखिरी ऑडिशन

मिशन  न्यूज

कुल्लू

मनाली में 2 से 6  जनवरी तक  विंटर कार्निवाल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्निवाल का मुख्य आकर्षण रहने वाली विंटर क्वीन प्रतियोगिता के लिए आज ढालपुर के देव सदन में ऑडिशन लिए गए। विंटर कार्निवल का मुख्य आकर्षण रहने वाली विंटर क्वीन प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों के  विंटर क्वीन स्पर्धा के लिए 8  प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया। विंटर क्वीन स्पर्धा में कैटवाक, टैलेंट राउंड और परिचय राउंड हुआ। इस दौरान ग्रूमर दिव्यांगना मेहता ने कहा कि इस बार बहुत से बेहतरीन प्रतिभागी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जिससे विंटर कार्निवाल में शरद सुंदरी प्रतियोगिता बेहद आकर्षक रहेगा। उसी तरह से नए प्रतिभाओं में भी प्रतियोगिता में हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त होगा। शरद सुंदरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लेने वाली युवती को 1 लाख पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर रहने वाले 50 हजार व तीसरे स्थान पर रहने वाली को 30 हजार रुपए मिलेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की वहीं, जो युवतियां किसी कारण से ऑडिशन के दिन नहीं पहुंच पाई है। वह 28 दिसंबर को मनाली में होने वाले ऑडिशन में भाग ले सकती हैं। गौर रहे कि विंटर कार्निवाल में सबसे आकर्षण का केंद्र विंटर क्वीन प्रतियोगिता रहता है। हाड जमा देने वाली ठंड के बीच जहां मनु रंगशाला में रैंप पर युवतियां अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरती हैं, वहीं मनु रंगशाला में दर्शकों से देर रात तक भरा रहता है। यहां हर दिन भारी भीड़ उमड़ी रहती है। न ठंड की परवाह और न ही बर्फबारी की परवाह किए बिना भी दर्शक भी यहां कलाकारों का हौसला बढ़ाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now