गुरु गोबिंद सिंह के परिवार की शहादत पर बीर बाल दिवस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास का किया संरक्षित -गोविंद सिंह ठाकुर
कहा- हिंदू धर्म को बचाने के लिए गुरु गोविंद सिंह के परिवार ने शहादत दुनिया के लिए इतिहास

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि दुनिया के इतिहास में कोई भी ऐसा उदाहरण नहीं मिलता जिस तरह का इतिहास गुरु गोविंद सिंह के परिवार का मिलता हो उन्होंने कहा कि सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह हिंदू धर्म की रक्षा करने के लिए अपने पिता गुरु तेग सिंह बहादुर का बलिदान और इसके अलावा अपने चार पुत्रों का बलिदान दिया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जनवरी 2022 को निर्णय लिया कि देश में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा उन्होंने कहा कि पूरे दुनिया में गुरु गोबिंद सिंह के परिवार के इतिहास जानेंगे उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में भी सभी श्री गुरुद्वारा सिंह साहिब में वीर बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के परिवार की शहादत पर पूरे देशवासियों को आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दियाl
पूर्व सांसद एवं पूरा विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार प्रकट करता हूं उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस के रूप में दूसरी बार गुरु गोविंद सिंह के परिवार की शहादत पर हिंदू समाज आपसी भाईचारे को मजबूत करता है उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के परिवार की हिंदू धर्म को बचाने की जो शहादत की गाथा सुनने को मिलती है उन्होंने कहा कि ऐसे में गुरु गोविंद सिंह के परिवार की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा।



