कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

व्यास नदी में 40 से अधिक जगह पर होगी ड्रेजिंगः -आशुतोष गर्ग

कहा-व्यास नदी से मलबा हटाकर दोनों किनारों पर की जाएगी प्रोटेक्शन

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में प्रशासन के द्वारा व्यास नदी की चैनेलाइजेशन के लिए अस्थाई तौर पर ड्रेजिंग के लिए 40 स्थान को चिन्हित किया गया है जिसमें पहचान से लेकर भुंतर बाजार तक व्यास नदी के बीच मालवा हटाकर नदी के दोनों तरफ प्रोटेक्शन की जाएगी इसके लिए उपयुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने डिजास्टर एक्ट के तहत सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं जिससे आने वाले मानसून सीजन में व्यास नदी में बाढ़ से रिहाई सी क्षेत्र को नुकसान ना हो इसके लिए प्रशासन की तरफ से व्यास नदी ड्रेजिंगः को लेकर निर्णय लिया गया है।
गौर रहे कि बीते मानसून सीजन में व्यास नदी में भारी बाढ़ के कारण जगह-जगह पर मालवा भरने से कई रिहायशी क्षेत्रों में लोगों के घरों और जमीनों को भारी नुकसान हुआ है जिसके चलते प्रदेश सरकार के द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया था जिस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने डिजास्टर एक्ट के तहत व्यास की ड्रेजिंगः का निर्णय लिया हैं
 उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि मानसून सीजन में इस बार कुल्लू जिला में व्यास नदी में बाढ़ के चलते भारी नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई जगह पर व्यास नदी कोर  बदल गया है सरकार के द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया था जिसने व्यास नदी में बाढ़ भारी मलबा आने नके कारण कई रिहायशी क्षेत्रों को नुकसान हुआ है और आने वाले समय में भी नुकसान हो सकता है उन्होंने कहा कि ऐसे में उन स्थानों को चिन्हित कर व्यास नदी की चैनेलाइजेशन के लिए ड्रेजिंगः की  जाएगी उन्होंने कहा कि व्यास नदी से मालवा हटाकर  नदी के दोनों किनारों पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसको रेगुलेट करने के लिए सभी एसडीएम स्तर पर निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा कि व्यास नदी में 40 से अधिक जगह पर ड्रेजिंगः कर  मलबा हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य तौर पर शिरड़, जिया संगम के पास  पहले कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now