कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

लता मंगेशकर स्मृति में जिला स्तरीय लोक गीत प्रतियोगिता में 120 युुवा कलाकारों ने किया प्रतिभा का किया प्रदर्शन

लता मंगेशकर स्मृति में जिला स्तरीय लोक गीत प्रतियोगिता का आयोजन 

न्यूज मिशन
कुल्लू
भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला कुल्लू द्वारा स्वर कोकिला भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर जी की स्मृति में जिला स्तरीय विशुद्ध लोक गीत एवं समकालीन व आधुनिकता लिए हुए विलयात्मक लोक गीत प्रतियोगिता का आयोजन  आज  देव सदन सभागार में 8 वर्गों में 120 से अधिक युवक युवतियों ने गायिकी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  विशुद्ध लोक गीत प्रतियोगिता में जिला कुल्लू में प्रचलित पारम्परिक  लोक गीत गायन में  कनिष्ठ महिला वर्ग  में नंदिनी  ठाकुर,  कनिष्ठ पुरुष  वर्ग में कैम्ब्रिज स्कूल के  माधव वैद्य , वरिष्ठ महिला वर्ग  में टिंकू, तथा  वरिष्ठ पुरुष वर्ग में भूपेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
विलयात्मक लोक गीत गायन में कनिष्ठ महिला वर्ग में  शाईना ठाकुर, कनिष्ठ पुरुष वर्ग में कैम्ब्रिज स्कूल  के ऋषि  भारद्वाज , वरिष्ठ महिला वर्ग में  करिश्मा,  वरिष्ठ पुरुष वर्ग में  मानचंद प्रथम रहे  जिला भाषा अधिकारी  सुनीला ठाकुर ने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजा जाएगा। प्रतियोगिता में डा सूरत ठाकुर, डा महेश शर्मा व सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी जय प्रकाश शर्मा ने निर्णायक की निभाई।
जिला भाषाा अधिकारी कुल्लू सुनीला गुलेरियां नेे कहाकि  भारत रत्न स्वर कोकिला भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर की स्मृति में देवसदन में  जिला स्तरीय विशुद्ध लोक गीत एवं समकालीन व आधुनिकता लिए हुए विलयात्मक लोक गीत प्रतियोगिता में  प्रथम पुरस्कार 11 हजार रूपये प्रदान किए गए।उन्होंने कहाकि लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए भाषा एवं सस्कृति विभाग द्वारा युवा कलाकारों मंच प्रदान किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now