कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
कुल्लू जिला में प्रशासन ने ट्रेकिंग, गतिविधियों पर लगाई रोक -अशवनी कुमार
कहा-पर्वतारोहण के लिए टूर ऑपरेटर लें पूर्वानुमति

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में प्रशासन ने ऊँची पहाड़ियों में ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक लगा दी है। बीते दिनों ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी के बाद कई दर्रो पर ट्रैकिंग के शौकीनों और पर्वतारोहियों की एक बड़ी संख्या बर्फबारी के दौरान या उसके बाद जिले की चोटियों पर पर्वतारोहण करते है। पिछले अनुभवों से यह भी पता चला है कि सर्दियों के मौसम के दौरान मौसम में तेजी से परिवर्तन होता रहता है जिससे ट्रैकिंग और ट्रैकिंग गतिविधियों में लगे लोगों की सुरक्षा के लिए काफी खतरा पैदा हो जाता है।
इसी के दृष्टिगत ट्रैकिंग/पर्वतारोहण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है
-एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमाार ने कहाकि जिला प्रशासन ने पर्वतारोहण को लेकर सभी स्ट्रेक होल्डरों के साथ बैठक की गई थी।
जिसमें ट्रैकिंग गतिविधियों को रेगुलेट करने और सुरक्षा के मध्य नजर ट्रैकर गतिविधियों पर रोक लगा दी है।उन्होंने कहाकि जिला कुल्लू के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में 3500 मीटर से अधिक ऊंची किसी भी चोटियों या दर्रों पर ट्रैकिंग गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। पर्वतारोहण गतिविधियों के लिए अनुमति: उपरोक्त मार्गों पर पर्वतारोहण गतिविधियों की अनुमति भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (आईएमएफ) की मंजूरी के अधीन होगी। पर्वतारोहण गतिविधियों को शुरू करने के इच्छुक टूर ऑपरेटरों और टीम लीडरों को निदेशक, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान (एबीवीआईएमएएस), मनाली, पुलिस अधीक्षक कुल्लू, डीटीडीओ कुल्लू और संबंधित एसडीएम को एक साथ सूचित करते हुए आईएमएफ से अनुमति लेनी होगी।-गौर रहे कि ऊंची पहाड़़ियों में सर्दियों में बर्फबारी के बीच ट्रेेकिंग करने पर कई बार ट्रैकर हादसों का शिकार होते है जिसके बाद कई लोगों की अनमोल जिंदगियां बर्बाद हुई है ऐसे में प्रशासन ने सर्दियों में ट्रैकिंग गतिविधियों को मॉनिट्रेनिंग करने के लिए रोक लगा दी है इसके इलावा भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (आईएमएफ) की अनुमति मिलने के ट्रैकिंग पर जाने बाले ट्रेकरों को इसकी जानकारी अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान ,जिला पर्यटन विभाग व पुलिस विभाग के साथ साथ संबधित एसडीएम को भी सूचना देना अनिवार्य कर दिया ताकि किसी भी इमरजेंसी में ट्रैकर की मदद की जा सकें।



