कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

कृषि विश्वविद्यालय अनुसंधान कार्य से किसानों, बागवानों को आधुनिक तकनीक खेतों बगीचों में पुहंचाकर आर्थिक रूप करें सुदृढ़-सुंदर सिंह ठाकुर

कहा-कुल्लू जिला सहित जनजातीय जिला लाहौल एवं स्पीति के किसानों व बागवानों को फलों की नवीनतम तकनीक उपलब्ध करवाने के साथ-साथ कृषि व बागवानी में विविधीकरण

डॉ यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ,सोलन के 39 में स्थापना दिवस मनाया।
न्यूज मिशन
मुख्य संसदीय सचिव वन ,ऊर्जा, पर्यटन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने आज डॉ यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ,सोलन के 39 में स्थापना दिवस के अवसर पर बजोरा स्थित क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित कृषि महोत्सव व किसान मेले की अध्यक्षता करते हुए वैज्ञानिकों से कहा कि वह विश्वविद्यालय द्वारा किए जा अनुसंधान कार्य को किसानों के खेतों व बगीचों तक पहुंचाएं ताकि किसान व बागवान आधुनिक तकनीक को अपनाकर आर्थिक रूप से और सुदृढ़ हो सके।उन्होंने कहा कि डॉक्टर वाई एस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के बजोरा स्थित अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का कुल्लू जिला सहित जनजातीय जिला लाहौल एवं स्पीति के किसानों व बागवानों को फलों की नवीनतम तकनीक उपलब्ध करवाने के साथ-साथ कृषि व बागवानी में विविधीकरण में अहम भूमिका है। कुल्लू जिला बागवानी के क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरा है तथा सेब सहित परसीमन, नाशपाती ,अनार व अन्य स्टोन फ्रूट को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा इससे किसानों की आर्थिकी में भी सुधार हो रहा है।उन्होंने वैज्ञानिकों व बागवानी विशेषज्ञों से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बागवानी से संबंधित शिविर लगाने का आग्रह किया ताकि बागवान विश्वविद्यालय के अनुसंधानों का अधिक लाभ ले सकें। उन्होंने वैज्ञानिकों से जिले में ड्रैगन फ्रूट व हेजलनट की खेती की संभावनाओं को तलाशने की भी निर्देश दिए ताकि बागवान बाजार की मांग के अनुरूप इन पौधों को उगाकर लाभान्वित हो सके। उन्होंने किसानों व बागवानों से अपने बगीचों में कम से कम रासायनिक और पेस्टीसाइड का प्रयोग करने को कहा तथा प्राकृतिक खेती अपना कर बेहतर उपज लेने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पादों की बाजार में मांग बढ़ रही है तथा इन उत्पादों का उपभोक्ता अधिक मूल्य चुकाने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने मोटे अनाज मिलेट्स को उगाने पर भी बल दिया ताकि उनके उत्पादन से जहां रासायनिक के कारण नष्ट हुई कृषि भूमि उर्वरता को ठीक किया जा सकता है वहीं यह उत्पाद स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर डॉ वाईएस परमार विश्वविद्यालय नौणी द्वारा तैयार विभिन्न विषयों पर आधारित पाठ्य सामग्री का भी विमोचन किया उन्होंने अनुमान मौसम आधारित शीतोष्ण फलों के बगीचों का प्रबंधन विषय पर आधारित कैलेंडर को भी जारी किया।निदेशक अनुसंधान यूएचएफ नौणी विश्वविद्यालय डॉ संजीव चैहान ने भी इस अवसर पर मौसम परिवर्तन का कृषि बागवानी पर प्रभाव विषय पर संबोधित किया।
सहायक निदेशक बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र बजोरा डॉ देवीना वैद्य ने मुख्य अतिथि तथा अन्य का स्वागत किया तथा अनुसंधान केंद्र की विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूलों के बच्चों द्वारा भाषण ,चित्रकला व मॉडल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सुंदर सिंह ठाकुर ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में  प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं  को सम्मानित किया। इस से  पूर्व सुंदर सिंह ठाकुर ने महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूह व प्रगतिशील किसानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनियों में गहरी रुचि दिखाई। मुख्य संसदीय सचिव ने प्रदर्शनियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समूहों को सम्मानित किया । उन्होंने इस अवसर पर बागवानी मौन पालन व कृषि व  बागवानी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया ।इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर  बागवानी अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक, जिले के विभिन्न क्षेत्रों के किसान व बागवान तथा फल उत्पादक संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now