कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
सूत्रधार कला संगम ने युवा उत्सव में जिला स्तरीय लोकनृत्य,सामूहिक लोक गायन प्रतियोगिता की ट्रॉफी जीती
एकल लोक गायन प्रतियोगिता में आनी के रोहित चौधरी ने जीता प्रथम पुरस्कार
सहायक आयुक्त शशी पाल नेगी ने विजेता कलाकारों को किया सम्मानित
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय देव सदन के सभागार में युवा सेवा एवं खेल विभाग कुल्लू द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पांच विभिन्न विधाओं में युवा कलाकारों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें ग्रुप सॉन्ग, लोक ग्रुप डांस, लोक फोक सोंग, सोलो फोक डांस, और डिक्लेमेशन आदि की प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इस समापन अवसर पर सहायक आयुक्त शशीपाल नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं उन्होंने अपने कर कमलों के द्वारा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। प्रतियोगिता में लोक सॉन्ग ग्रुप में सूत्रधार कला संगम ने पहला स्थान, रनर अप अकैडमी देव अकैडमी रही, और तीसरे स्थान पर आनी रहा। वही फोक डांस ग्रुप में पहले स्थान पर सूत्रधार कला संगम रहा। जबकि सुल्तानपुर ने दूसरा स्थान और तीसरे स्थान पर बंजार रहा। फोक सोंग सोलो में पहले स्थान पर आनी के रोहित चौधरी रहा। दूसरे स्थान पर संजय सूत्रधार कला संगम रहा। जबकि तीसरे स्थान पर मनोज कुमार देव एकेडमी ने बाजी मारी। वही फोक डांस सोलो में पहले स्थान पर तारा शर्मा, दूसरे स्थान पर रेखा और तृतीय स्थान पर भास्कर रहा। वही भाषण प्रतियोगिता में पहले स्थान पर वंशिका रही, दूसरे स्थान पर कल्पना और तीसरे स्थान पर विभोर राणा ने बाजी मारी।
सहायक आयुक्त कुल्लू शशी पाल नेगी ने कहा कि युवा उत्सव का आयोजन देव सदन की सभागार में आयोजित किया गया। जो की युवा एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित करवाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। जिसमें 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें की पूरे दिन यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि जो विभिन्न प्रतिस्पर्धा में विजेता रहे वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कल्लू का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करवाने का मुख्य उद्देश्य की हम अपने लोक संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन कर सके जिसके लिए इस प्रकार के प्लेटफार्म के माध्यम से एक संदेश भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन, श्याम सुंदर, डॉ सूरत ठाकुर, चंद्र मोहन, डॉ मेहश शर्मा संगीत के प्रवक्ता, डॉ विद्या सागर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



