कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय विचार अभिव्यक्ति विश्वास व धर्म-संकल्प गौतम

न्यूज मिशन
केलंग 25 नवम्बर 2023
जिला लाहौल स्पीति के उपायुक्त सभागार में आज संविधान दिवस के उपलक्ष पर उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रामक गणराज्य बनाने के लिए तथा उनके समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय विचार अभिव्यक्ति विश्वास व धर्म के प्रति सहायक आयुक्त संकल्प गौतम ने गोपनीयता की शपत दिलाई। इस अवसर पर संकल्प गौतम ने सभी उपस्थित लोगों से संविधान के प्रति सच्ची श्रद्वा रखते हुए अपने कर्तव्यों का अच्छे से र्निवाहन करने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस को मनाने का उद्देश्य देश के नागरिकों में संविधानों के प्रति सम्मान के भावना को बढ़ाना है।
–



