कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

1 व 2 दिसम्बर 2023 को इन्तकाल दिवस के साथ-साथ  राजस्व लोक अदालत दिवस-डॉ गणेश ठाकुर

न्यूज मिशन

कुल्लू 25 नवम्बर
जिला राजस्व अधिकारी डॉ गणेश ठाकुर ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश सहित कुल्लू जिला
में 1 व 2 दिसम्बर 2023 को इन्तकाल दिवस के साथ-साथ  राजस्व लोक अदालत दिवस के रूप में मनाया जा रहा
है। ताकि कुल्लू जिले में लंबित इन्तकाल के मामलों के साथ-साथ भूमि तकसीम के लम्बे समय से लम्बित
मामलों की सुनवाई एवम् निपटारा किया जा सके। उन्होंने जिला कुल्लू जिलावासियो से आग्रह किया है कि इस
विशेष अभियान का फायदा उठाकर अपने-अपने नज़दीकी तहसील कार्यालय में जाकर निर्धारित तिथि के अनुसार
अपने-अपने इन्तकाल व तकसीम के लम्बे समय से लम्बित पड़े मामलों का निपटान सुनिश्चित बनाये और सरकार
द्वारा चलाए जा रही इस विशेष मुहिम का पूर्ण रूप से फायदा उठाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now