कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के द्वारा 2 वर्षों में 350 युवाओं को करवाया बेसिक रिवर राफ्टिंग का कोर्स-सुनील कुमार

कहा- एडवेंचर स्पोर्ट्स में स्वरोजगार के अवसर युवा ले रहे रुचि

रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरडी में 14 दिवसीय बेसिक रिवर राफ्टिंग कोर्स में 65 युवा ले रहे प्रशिक्षण
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के रिवर राफ्टिंग सेंटर पड़ी में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम और रिवर राफ्टिंग सेंटर पद के संयुक्त तत्वाधान में 14 दिवसीय बेसिक रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों के 65 युवा बेसिक रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सरकार के द्वारा युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है ऐसे में पिछले दो वर्षों में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के स्पोंसरशिप के माध्यम से रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरडी में 350 से अधिक युवक युवतियों को बेसिक रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार आगे बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाओं को देखते हुए सरकार के द्वारा युवाओं को रिवर राफ्टिंग पैराग्लाइडिंग माउंटट्रेनिंग गाइड का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है जिससे युवा स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सके
 रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरडी के प्रशिक्षक गिमनर सिंह ने अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान रिवर राफ्टिंग सेंटर पद और कौशल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में 14 दिवसीय रेसिंग रिवर राफ्टिंग का कोर्स चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस कोर्स में 65 प्रतिभागी बेसिक रिवर राफ्टिंग का कोर्स कर रहे हैं जिनमें कुल्लू मंडी शिमला किन्नौर बिलासपुर से भाग ले रहे हैं उन्होंने कहा कि 14 दिवसीय बेसिक रिवर राफ्टिंग के कोर्स में स्विमिंग कियाकिंग कैनोइंग रिवर राफ्टिंग फिलिप की ट्रेनिंग देंगे उन्होंने कहा कि यह सभी प्रतिभागी आने वाले समय में रिवर राफ्टिंग एडवेंचर में अपना रोजगार चलाएंगे इस दृष्टि से इनको यह प्रशिक्षण शिविर चलाए जा रहा है उन्होंने कहा कि इसके अलावा रिवर राफ्टिंग में रेस्क्यू से संबंधित भी
ट्रेनिंग दी जाएगी उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स में रोजगार की संभावनाएं हैं ऐसे में युवाओं के लिए सरकार के द्वारा यह प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है।
– हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम जिला कुल्लू के समन्वयक सुनील कुमार ने कहा कि आपदा के बाद। रोजगार और स्वरोजगार की दृष्टि से कौशल विकास निगम के द्वारा रिवर राफ्टिंग सेंटर के पी रडीढ़ी के माध्यम से बेसिक रिवर राफ्टिंग का दूसरा कोर्स चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि इससे पहले 55 युवतियों के लिए 14 दिवसीय बेसिक रिवर राफ्टिंग काकोर्स पूरा किया गया और अब 65 युवाओं के लिए बेसिक रिवर राफ्टिंग कोर्स चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से 65 युवा रिवर राफ्टिंग का बेसिक कोर्स कर रहे हैं और जिससे आने वाले समय मेंरिवर राफ्टिंग की गतिविधियां के माध्यम से अपना लिए रोजगार ढूंढेंगे उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में कौशल विकास निगम द्वारा स्पॉन्सर 350 से अधिक युवाओं को रिवर राफ्टिंग सेंटर पद के माध्यम से कोर्स करवा चुके हैं उन्होंने कहा कि अधिकतर युवा एडवेंचर स्पोर्ट्स रिवर राफ्टिंग से अपना व्यवसाय चला रहे हैं सरकार के द्वारा युवाओं को स्वरोजगार के लिए विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग प्रदान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now