कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
ढालपुर अस्थाई मार्किट में सभी व्यापारी सामान समेटकर खाली करें मैदान-गोपाल कृष्ण महंत
कहा- स्थानीय व्यापारियों में अस्थाई मार्किट को लेकर रोष

दशहरा उत्सव समिति की तरफ से 15 नवंबर तक दिया का समय
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय ऐतिहासिक मैदान में दशहरा उत्सव के लिए लगाई गई अस्थाई मार्केट में बाहरी राज्यों के हजारों कारोबारी को नगर परिषद की तरफ से जल्द खाली करने के लिए अनाउंसमेंट के माध्यम से निर्देश दिए गए हैं ऐसे में नगर परिषद के द्वारा सभी व्यापारियों से मैदान को जल्द खाली करने का आग्रह किया गया है। दशहरा उत्सव समिति के द्वारा बाहरी राज्यों के सभी व्यापारियों को 15 नवंबर तक का समय दिया गया था जिसके चलते अब नगर परिषद की तरफ से सभी व्यापारियों को जल्द मैदान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए सभी व्यापारियों को 12 नवंबर तक दुकान लगाने का समय दिया गया था ऐसे में व्यापारियों की मांग पर दशहरा उत्सव समिति के लिए 3 दिन अतिरिक्त समय बढ़ाया गया था जिसके बाद सभी व्यापारियों को 15 नवंबर तक स्थाई मार्केट में व्यापार के लिए समय दिया गया था ऐसे में अब समय पूरे होने के बाद नगर परिषद के द्वारा व्यापारियों को जल्द मैदान खाली करने के लिए अपील की गई है अन्यथा ठोस कार्रवाई करने की बात कही गई है।
नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि दशहरा उत्सव के लिए व्यापारियों को दशहरा उत्सव समिति की तरफ से दिवाली के बाद 2 दिन की अतिरिक्त छूट दे दी थी उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव की स्थाई मार्केट में आए सभी व्यापारियों से आग्रह है कि अब अपना सामान समेट कर मैदान को खाली करें ताकि मैदान की साफ सफाई की जा सके उन्होंने कहा कि अगर व्यापारी 16 नवंबर तक मैदान को खाली नहीं करेंगे तो नगर परिषद को मजबूरन सामान जप्त करना पड़ेगा उन्होंने कहा कि ऐसे में एक तरफ जहां शहर के व्यापारियों में भी रोष है की दशहरा उत्सव की अस्थाई मार्केट को समय अवधि के बाद भी खुला रखा गया है उन्होंने कहा कि ऐसे में नगर परिषद के द्वारा दशहरा उत्सव के लिए तैनात किए गए सफाई कर्मचारियों को भी मैदान की स्थाई करने के लिए रोका गया है जिसके चलते नगर परिषद को भी अधिक खर्च करना ऐसे में बाहरी राज्यों से आए सभी व्यापारी मैदान से अपना सामान समेट कर खाली करें। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं जीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर और दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष एवं डीसी कुल्लू आशुतोष करके भी साफ दिशा निर्देश है कि मैदान को खाली कर साफ सफाई की जाए उन्होंने कहा कि ऐसे में नगर नगर परिषद की तरफ से व्यापारियों को मैदान खाली करने के लिए अनाउंसमेंट की गई है सभी कारोबारी जल्द अपना सामान समेट कर मैदान को खाली करें अन्यथा नगर परिषद की तरफ से ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



