क्राइम
कुल्लू जिला की सैंज घाटी के निहारनी में 53 वर्षीय व्यक्ति के मर्डर से सनसनी फैली
बीती रात व्यक्ति का हुआ मर्डर

स्थानीय पूर्व प्रधान बुध राम ने पुलिस को दी मामलें की सूचना
एएसपी संजीव चौहान ने घटना स्थल पर पहुंच की जांच पड़ताल
पुलिस और फोरेंसिक जांच टीम ने घटना स्थल से जुटाए साक्ष्य
न्यूज मिशन
कुल्लू।
जिला कुल्लू की सैंज घाटी निहारनी में एक व्यक्ति के मर्डर मामले से सनसनी फैली है।पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर छानवीन शुरू की है।मिली जानकारी के अनुसार सैंज के निहारनी में व्यक्ति के मर्डर की बारदात हुए है ।इस घटना की सूचना स्थानीय पंचायत के पूर्व प्रधान बुध राम ने पुलिस को दी और पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया और टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटा लिए हैं। उधर एएसपी कुल्लू संजीव चौहान भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की । उन्होंने बताया कि मझान पंचायत के पूर्व प्रधान बुधराम की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।उन्होंने कहा कि
बुधराम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके मामा का मर्डर हुआ है जिनका नाम प्रेम सिंह निवासी धारा सेरगा बड़ी जान तहसील निरमंड 53 वर्षीय है। उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम को उनके मामा प्रेम सिंह एक नेपाली बहादुर के साथ मौजूद थे। उसके बाद निहारनी में जिस जगह से शव बरामद हुआ है वहां पर देशी शराब संतरा की बोतल, खाली गिलास बरामद हुए हैं। अनुमान है कि दोनों ने पुराने घर में शराब पी और उसके बाद नेपाली मूल के इस व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा।
उन्होंने बताया कि घटना स्थल में पुराने मकान से लेकर जहां सब पड़ा हुआ था वहां तक रगड़ के निशान लगे हुए हैं जिसे इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि पहले पुराने मकान में ही घटना हुई और उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे रगड़कर यहां पहुंचा गया है।पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पड़े डंडे और अन्य साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले लिया है।


