जितेंद्र राजपूत के खिलाफ IPC 420 FIR दर्ज, क्रिप्टो करेंसी का झांसा देकर ठगे 10.90 लाख

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
हिमाचल में हुए क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले में पुलिस कर्मचारियों के बाद अब समाजसेवीयों की संलिप्तता भी सामने आने लगी है। जानकारी के मुताबिक कुल्लू के एक समाजसेवक ने क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 10.90 लाख की ठगी की है। इस मामले में कुल्लू के भुंतर थाने में 420 आईपीसी में एफआईआर दर्ज हुई है।
शिकायतकर्ता ने क्षत्रिय महासभा के एक पदाधिकारी पर क्रिप्टो ठगी किए जाने का आरोप लगा है। ऐसे में अब कुल्लू के भुंतर थाने में भी क्रिप्टो करेंसी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कुल्लू के नरेश कुमार धोखाधड़ी का शिकार हो गए
इसमें मंगलवार को नरेश कुमार पुत्र स्व. दुर्गा सिंह निवासी गांव रामधार डाकघर पिपलागे तहसील भुंतर जिला कुल्लू पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 2008 से न्यू ब्रिज मणिकर्ण रोड पारला भुंतर के पास कंप्यूटर शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान चलाता है।
इसकी मुलाकात वर्ष 2014 में जितेंद्र कुमार पुत्र शिव लाल निवासी गरलोग डाकघर कुन्नू तहसील व थाना पधर जिला मंडी से हुई, जो कुल्लू ढालपुर में जेके ग्रुप एपीएलएस लर्निंग एंड प्रैक्टिस स्कूल चलाता है।
क्रिप्टो के नाम पर लाखों की ठगी
जितेंद्र कुमार कंप्यूटर इंस्टीट्यूट को एफीलेशन देते थे. 16 फरवरी 2022 को जितेंद्र कुमार उनके संस्थान में आया और क्रिप्टो करेंसी के नाम पर धोखाधड़ी कर चेक के माध्यम से उनसे ढाई लाख रुपये ले लिए।
इस बीच जितेंद्र ने भी लाभ दिया और फिर 29 अक्टूबर 2022 को आरटीजीएस के माध्यम से चार लाख रुपये ले लिए और जितेंद्र कुमार राजपूत ने उसे चार लाख का चेक दिया, जो बैंक में चेक लगाने पर बाउंस हो गया।
10.90 लाख रुपये हड़प कर दी यह धमकी
नरेश कुमार जब जितेंद्र कुमार से अपने पैसे मांगने लगा तो उसने कहा कि आपका पैसा क्रिप्टो और विदेशी करेंसी में डूब गया है। अब मैं तुम्हें कोई पैसा नहीं दूँगा।तुम जो चाहो कर सकते हो, मैं तुम्हें पैसे तभी दूंगा जब तुम मुझे पांच लाख और दोगे। यह आश्वासन देकर जितेंद्र कुमार ने क्रिप्टो और विदेशी मुद्रा के नाम पर धोखाधड़ी और बेईमानी से कुल 10.90 लाख रुपये का गबन किया है।
.उधर एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि भुंतर थाने में क्रिप्टो और विदेशी करेंसी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इसकी जांच की जा रही है। मामले की जल्द जांच की जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



