कुल्लूटेक्नोलॉजीबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस जिलाभर के  करीब 2 सौ छात्र छात्रांए ले रहे भाग 

न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला मुख्यालय के में स्थित शहिद श्री बालकृष्ण राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुल्लू में जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस की प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक स्कूल के प्रांगण में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में कुल्लू के चार ब्लॉक लगभग 2 सौ छात्र छात्राएं भाग ले रही है। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। जिसमें साइंस एक्टिविटी कॉर्नर, साइंस क्विज, मैथमेटिक्स ओलंपियार्ड, स्किट और प्रोजेक्ट रिपोर्ट की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय के लिए भी चयनित किए जाएंगे।
वही साइंस कांग्रेस के समन्वयक गायत्री ठाकुर ने बताया कि शहिद श्रा बालकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगीता आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान चार ब्लॉकों से के छात्र-छात्राएं इसमें भाग ले रही है। जिसमें आनी, बंजार, मनाली और कल्लू खंड के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में चार प्रकार की एक्टिविटी आयोजित करवाई जा रही है। जिसमें साइंस क्विज, मैथमेटिक्स, ओलंपियाड, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर, साइंस मॉडल प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। जिसमें हर ब्लॉक से 31 बच्चे इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। जिसमें से कुल 124 बच्चे भाग ले रहे हैं। जिसमें दो प्रकार की एक्टिविटीज और भी है साइंस स्कीट  और साईस प्रोजेक्ट रिपोर्ट और स्किट जिसमें डायरेक्टर जिला स्तर पर बच्चे प्रतियोगिता में भाग लेते हैं, जिसमें कुल बच्चे 200 के करीब भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिनों का शेड्यूल बनाया गया है जिसमें आज जूनियर और रूलर का प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई, इसके उपरांत बाद सीनियर क्विज स्कीट और जूनियर अर्बन आदि की प्रतियोगिता करवाई गई। वही प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जाएगी। वही प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स परीक्षित की जाएगी और वही विजेता प्रतिभागियों को मुख्यतिथि के द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now