कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

भालू के हमले से नीणु गांव के 44 वर्षीय खेमदास हुए घायल

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में करवाया ईलाज लगे 12 टांके

जंगल जाते समय भालू ने हमले से बाएं हाथ को किया जख्मी
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की गड़सा घाटी के शिलागढ़ में भालू के हमले से गांव नीणु के 44 वर्षीय खेम दास घायल हुआ।भालू ने हमले में खेम दास के वाय हाथ मे दांत से जख्मी किया जिसके बाद खेम दास को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया जहां पर खेम दास के बाएं हाथ में 12 टांके लगे हैं।। घायल खेमदास देवता शोठ निहारगणु के गुर भी है ऐसे में गनीमत यह रही कि भालू ने खेम दास की ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाया।
घायल खेमदास ने कहा कि सुबह 10:00 बजे वह अपने घर से जंगल में भेडू खरीदने के लिए जा रहा था कि जंगल के समीप अचानक भालू ने हमला कर दिया उन्होंने कहा कि भालू ने मुंह पर झपटने का प्रयास किया और इस तुरंत बाएं हाथ से उसे रोकने की कोशिश की तो उसने बाएं हाथ में दांत से जख्मी किया जिसमें 12 टांके लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि उसे एरिया में भालू के हमले से और लोगों को भी नुकसान हो सकता है ऐसे में लोग एहतियातन बरतें। उन्होंने कहा कि वन विभाग के द्वारा भी लोगों को उसे एरिया में बचाव के लिए सूचित करना चाहिए ताकि किसी तरह के जान माल का नुकसान ना हो सके।उन्होंने लोगों को भी सर्तक रहने का आग्रह किया है खासकर उस क्षेेत्र में मजदूर आवाजाही करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now