कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
कांग्रेस सरकार में देवी देवताओं के सम्मान में दिख रही कमी -जयराम ठाकुर
कहा- देव नीति में राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण
देवी देवता के मामले में ज्यादा व्यवस्था परिवर्तन करना अच्छा नहीं
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पांचवें दिन पूरा मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर में हाजिरी भरी और आशीर्वाद लिया। इस दौरान भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ी बरदार महेश्वर सिंह और कारदार दानवेंद्र सिह ने भगवान रघुनाथ की तरफ से जयराम ठाकुर और बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, के विधायक लोकेंद्र कुमार को चादर भेंट की । इसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दशहरा उत्सव में आगजनी से प्रभावित बंजार और सैंज घाटी के देवी देवताओं कारकूनों से मुलाकात की और क्षेत्रीय अस्पताल में कुल्लू में पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा।
वीओ- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव देव संस्कृति, लोक सांस्कृतिक, पर्यटन व व्यापार की दृष्टि से महत्व है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव के माध्यम से संस्कृति का आदान-प्रदान होता है उन्होंने कहा कि हमारे देव संस्कृति जीवित रहनी चाहिए उन्होंने कहा कि सरकार बनती रहती है लेकिन देवसंस्कृति कायम रहनी चाहिए देवी देवताओं के प्रति हमारा जो समान है हमारी श्रद्धा है उसको मजबूत करने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि आज के भाग दौड़ भरी जिंदगी में बहुत सारी चीज पीछे छोड़ कर जा रहे हैं उन्होंने कहा देव संस्कृति को संरक्षण करना अति महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि कल्लू के दशहरे में देव संस्कृति को बल मिलता है हजारों की संख्या में यहां देवी देवता के दर्शन के साथ मेले का भी आनंद लेते हैं उन्होंने कहा कि इस बार दशहरा उत्सव त्रासदी के बाद हिमाचल प्रदेश में पहला त्यौहार है बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश में बहुत सारा नुकसान हुआ है जिंदगी का अर्थ यही है कि चलते रहना उसे दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का बहुत महत्व है उन्होंने कहा कि भगवान रघुनाथ के दर्शन के लिए मैं कुल्लू दशहरा उत्सव में पहुंचा हूं उन्होंने कहा कि पिछली बार दशहरा उत्सव में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी और भगवान रघुनाथ जी के आदेश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धा के साथ रघुनाथ की के दर्शन किए थे आशीर्वाद लिया स्वाभाविक रूप से यह हमारे लिए गौरव की बात है कि जब प्रधानमंत्री भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा को देखने के लिए कुल्लू पहुंचे थे उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में देवी देवताओं के प्रति आस्था में कमी दिख रही है उन्होंने कहा कि कई वर्षों से देवी देवता जहां बैठते थे उसके साथ ज्यादा व्यवस्था परिवर्तन नहीं करना चाहिए और देवी देवताओं की आज्ञा के बिना देव नीति से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए
|
ReplyForward
|



