कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल  ने किया अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे  उत्सव की  सांस्कृतिक संध्या का  शुभारंभ

कजाकिस्तान और रूस के कलाकारों ने विदेशी लोक संस्कृति की झलक की पेश

बीआर वन ग्रुप के  दिल्ली के  दिव्यांग कलाकारों ने दर्शको का दिल जीता
बॉलीवुड सिंगर  साज भट्ट ने पहली सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों का किया खूब मनोरंजन
न्यूज मिशन
कुल्लू
ऐतिहासिक लालचंद प्राथमिक कला केंद्र में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया इस दौरान्  लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित थीं। दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं जीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कुलवी टोपी शबा समिति चिन्ह भयंकर सम्मानित किया इस दौरान दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष एवं उपयुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला को कल शाल भेंट  कर सम्मानित किया। इससे पूर्व राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया और भगवान रघुनाथ माता हडिंबा के स्थाई शिविर में हाजिरी भरी और आशीर्वाद लिया। लालचंद प्राथमिक कला केंद्र में देश के विभिन्न राज्यों और कजाकिस्तान और रूस के कलाकारों ने रंगारंग खूबसूरत प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया दशहरा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर साज भट्ट ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया रात 10:00 बजे तक ऐतिहासिक लालचंद प्रति कला केंद्र में दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया
राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सत्य की असत्य पर जीत का परिचायक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति बहुत समृद्ध व अद्वितीय है, जिसकी विश्व भर में अलग पहचान है। प्रदेश में वर्ष भर आयोजित होने वाले मेले और त्यौहार यहां के लोगांे की समृद्ध परम्पराओं और धार्मिक आस्था को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रदेश के लोगों ने यहां की समृद्ध संस्कृति, रीति-रिवाज़ तथा परम्पराओं को संजोकर रखा है, जिसके लिए यहां के लोग प्रशंसा के पात्र हैं।   राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि की पवित्रता नशे के कारण धूमिल हो रही है। नशा घर-घर तक पहुंच रहा है। देवभूमि हिमाचल में नशे का कोई स्थान नहीं है। प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने के लिए हमें नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी, जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा। इसके उपरांत, राज्यपाल ने विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड, निगमों व अन्य गैर-सरकारी संस्थानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया और स्टालों पर जाकर विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया। इस उत्सव में जिला कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 300 देवी-देवता भाग ले रहे है।इससे पहले, राज्यपाल ने कुल्लू के प्रसिद्ध लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में अंतरराष्ट्रीय लोकनृत्य उत्सव कुल्लू दशहरा-2023 का शुभारंभ  किया।
 बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर साज भट्ट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में पहुंचकर खुशी हो रही है उन्होंने कहा कि पहली बार दशहरा उत्सव में बतौर कलाकार प्रस्तुति दी है उन्होंने कहा कि पहली बार हिमाचल में आया हूं और यहां पर कार्यक्रम पेश कर अच्छा लग रहा है उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग लोग सुरीले हैं उन्होंने कहा कि अगली बार फिर इस तरह के मंच पर हिमाचल की जनता का मनोरंजन करूंगा उन्होंने कहा कि दशहरे उत्सव पर पहले कभी भी कार्यक्रम पेश नहीं किया है अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में गाने का मौका मिला है और यहां की जनता के साथ मिलने का मौका मिला है जिससे बहुत अच्छा लग रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now