कुल्लूखेलबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय अंडर-19 एथलीट प्रतियोगिता में बॉयज, गर्ल्स में ओवरआल विजेता बना सीनियर सेकेंडरी स्कूल ख़राहल

छात्रों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सौरभ और छात्राओं में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनी सृष्टि गौतम

विजेता खिलाड़ी 8 से  10  नवंबर को राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में लेंगे भाग

एंकर
कुल्लू जिला मुख्यालय ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय अंदर-19 एथलीट प्रतियोगिता संपन्न हुई एथलीट प्रतियोगिता में 34 स्कूलों के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।एथलीट प्रतियोगिता में दो दिनों तक छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें बॉयज और गर्ल्स ओवरऑल विजेता सीनियर सेकेंडरी स्कूल ख़राहल बना। उच्च शिक्षा विभाग में खेल प्रभारी  एडीपीओ किशन लाल व डीपीई ने विजेता उपजेता खिलाड़ियों को मेडल ,ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। जिसमें छात्र वर्ग 100 मीटर दौड़ में सीनियर सेकेंडरी स्कूल गड़सा,भुंतर स्कूल का अरमान द्वितीय एसबीएस बजौरा सुजल तृतीया जबकि छात्राओं में 100 मीटर दौड़ में सृष्टि गौतम गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिहार प्रथम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ख़राहल ठाकुर द्वितीय बाजार स्कूल की भानु तृतीय स्थान पर रहे। वही 400 मीटर दौड़ में बॉयज स्कूल धौलपुर का नितेश प्रथम और रोहन द्वितीय ,सीनियर सेकेंडरी स्कूल गग्स महेंद्र तृतीय स्थान पर रहा
 उच्च शिक्षा विभाग खेल प्रभारी एडीपीओ कुल्लू किशन लाल राणा ने कहा कि कुल्लू जिला मुख्यालय में दो दिवसीय  अंडर-19 छात्र-छात्राओं एथलेटिक प्रतियोगिता संपन्न हुई है उन्होंने कहा कि दो दिनों तक एथलीट प्रतियोगिता में 300 से अधिक छात्र छात्राओं खिलाड़ियों ने भाग लिया उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है हमने कहा कि विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता हमीरपुर में  8,10 नवंबर को भाग लेंगे उन्होंने कहा की उम्मीद है कि वहां पर भी छात्र-छात्राएं खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्होंने कहा कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्र व छात्राओं के वर्ग में सीनियर सेकेंडरी स्कूल खराहल ओवरऑल विजेता रहा उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी छात्र वर्ग में सौरभ और छात्रों के वर्ग में सृष्टि गौतम रही।
वीओ- सीनियर सेकेंडरी स्कूल ख़राहल के डीपीई देव ठाकुर ने कहा कि छात्र-छात्राओं की मेहनत रंग लाई है उन्होंने कहा कि यह इतिहास है की पहली बार एथलीट प्रतियोगिता में एक ही स्कूल की छात्रों और छात्राओं ने ओवरऑल प्रतियोगिता अपने नाम की है उन्होंने कहा कि छात्रों ने जब स्कूल बंद थे तब भी सुबह-शाम प्रैक्टिस की थी और अभी भी इस प्रतियोगिता के लिए सुबह-शाम प्रैक्टिस की है उन्होंने कहा कि राज्य स्तर के लिए भी छात्र-छात्राएं सुबह-शाम एक माह तक प्रेक्टिस करेगी और नवंबर माह में हमीरपुर में होने वाली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी जिसमें कुल्लू जिला के लिए राज्य स्तर पर भी मेडल हासिल करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now