कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

विभागीय अधिकारी समय पर विकास कार्य को करें पूरा- पंकज परमार

कहा- दूरदराज केकहा- ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सड़क पेयजल, बिजली सुविधाए व शिक्षा संबंधी समस्याओं का करें समाधान

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक  जिला परिषद हाल कुल्लू में अयोजित
न्यूज मिशन
कुल्लू 26 सितम्बर
जिला परिषद कुल्लू की त्रैमासिक बैठक का आयोजन आज जिला परिषद हाल कुल्लू में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने की।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार विषेश रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न जिला पार्षदों द्वारा उठाए गए मुद्दों तथा समस्याओं पर अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई।  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि जिला परिषद की बैठक अपने आप में एक बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि जिला परिषद त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है जो लोकतंत्र में जनता के समस्याओं को हल करने का एक बहुत अच्छा जरिया है।
 उन्होंने  सभी विभागाध्यक्षो को बैठक में  उपस्थित सुनिश्चित बनाने को कहा तथा सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों से संबंधित पूरी जानकारी के को प्राप्त हो सके।  ताकि पूर्ण समन्वय के साथ बैठक की सार्थकता सुनिश्चित हो सके तथा समय की बर्बादी भी न हो।
 सदस्य रेखा देवी के प्रश्न का जबाब देते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि भुंतर मणिकर्ण रोड़ को डबल लेन करने के सम्बन्धी
78.15 करोड़ रूपये की डीपीआर स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार को भेजी गई है।
सद्स्य विभा सिंह के एक प्रश्न पर जीएनएचपी के अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा सैंज रोपा तथा शाई रोपा में  विकासात्मक गतिविधियों तथा योजना संबधी जानकारी करने व उन पर विचार के लिए में  अक्टूबर माह के पहले सफ्ताह में  बैठक आयोजित की जाएगी।
एक प्रश्न के जवाब में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण ने जवाब दिया कि न्यूली में बेली ब्रिज एक सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएगा
बैठक की कार्यवाही का संचालन ज़िला पंचायत अधिकारी  ने किया ।
बैठक में उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, सदस्य पूर्ण चंद्र ठाकुर, मानसिंह, जीवन ठाकुर, गुलाब सिंह, आशा ठाकुर, रुक्मिणी देवी, दीपिका द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दे पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now