कुल्लूबड़ी खबरस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

अल्जाइमर लाईलाज बीमारी जागरूकता ही उपचार -डॉक्टर नागराज पवार

कहा-60 वर्ष से अधिक उम्र  में अल्जाइमर बिमारी से ज्यादा ग्रसित

क्षेत्रीय अस्पताल कल्लू के सभागार में  विश्व अल्जाइमर डे पर भाषण और पोस्टर  मेकिंग में भाग लेने बाली नर्सिंग छात्राओं को मोमेंटों भेंट कर किया सम्मनित
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे विश्व में विश्व अल्जाइमर डे पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसी कड़ी में कुल्लू जिला मुख्यालय क्षेत्रीय अस्पताल के सभागार में सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज पवार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय स्थल कुल्लू के स्वास्थ्य कर्मियों और नर्सिंग कॉलेज की छात्रों ने भाग लिया इस मौके पर नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने विश्व अलमाइजर डे पर डेक्लेमेशन और पेंटिंग कंपटीशन के माध्यम से बीमारी के लक्षणों और उनकी रोकथाम के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नाराज पवार ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली नर्सिंग छात्राओं को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया
 सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नाराज पवार ने कहा कि आज पूरे विश्व में अल्जाइमर डे मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि साइंटिस्ट अलोईस अलमाइजर ने इसकी खोज की थी उन्होंने कहा कि अल्जाइजर ब्रेन से संबंधित बीमारी है जिसमें ज्यादातर 60 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों में और महिलाओं में यह बीमारी पाई जाती है उन्होंने कहा कि इस बीमारी के लक्षण याददाश्त कमजोर होना और भूलने की बीमारी से परेशानियां झेलनी पड़ती है उन्होंने कहा कि अलमाइजर की बीमारी से कैसे बचे और जो इस तरह  की बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों का कैसे ध्यान रखा जाए है उनकी देखभाल कैसे करें। उन्होंने कहा कि विश्व हेल्थ आर्गेनाईजेशन के द्वारा कभी भी जल्दी नहीं कभी देर नहीं के थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के द्वारा डिक्लेमेशन और पेंटिंग कंपटीशन में भाग लिया और इनके माध्यम से इस बीमारी के संदर्भ में लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now