कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

मुस्लिम परिवार ने जमीन हड़पने के लिए दे रहा जान से मारने की धमकी-देवी सिंह

कहा-मोहमद अली के पूरे परिवार ने घर मे घुस कर दिन दिहाड़े  की मारपीट

पीड़ितों ने एसपी साक्षी वर्मा ने जान माल की सुरक्षा व न्याय की लगाई गुहार
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के बजौरा में मुस्लिम परिवार के द्वारा हिंदू परिवार की घर में घुसकर मार पिटाई का मामला सामने आया है जहां पर पीड़ित परिवार ने मुस्लिम परिवार पर जमीन हड़पने के लिए परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है यह आप बजौरा के स्थानीय निवासी पीड़ित देवी सिंह ने लगाया जिसको लेकर पीड़ित देवी सिंह ने पूरे परिवार के साथ एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा से परिवार की सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। मामला पिछले कल दोपहर का है जब मुस्लिम परिवार के लोगों ने पड़ोसी हिंदू परिवार देवी सिंह के परिवार डंडों और चप्पलों से मारपीट  की इसके बाद मामला भुंतर पुलिस थाने तक पहुंचा जहां पर पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया इस मामले में पीड़ित परिवार ने एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।
 पीड़ित देवी सिंह ने कहा कि पिछले कल मोहम्मद अली और उसके परिवार ने दिनदहाड़े घर में घुसकर मेरे पूरे परिवार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित देवी सिंह ने कहा कि मुस्लिम परिवार के द्वारा उनकी जमीन हड़पने के लिए परिवार को परेशान किया जा रहा है और फर्जी तरीके से पावर टोनी बनाकर घर खाली करने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं उन्होंने कहा कि रोपा के गुरदास के द्वारा भी उन्हें जमीन पर कब्जा करने के लिए टॉर्चर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में एसपी कुल्लू से न्याय की मांग कर रहे हैं।
पीड़िता शांति देवी ने कहा कि पड़ोसी पिछले कई महीनो से जमीन हड़पने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं उन्होंने कहा कि पिछले कल भी घर में घुसकर मारपीट कर कपड़े फाड़ने की कोशिश की उन्होंने कहा कि हमें पड़ोसियों से जान माल के नुकसान का डर है ऐसे में हमें पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाएं।  उन्होंने कहा कि हमारी जमीन घर से हमें निकालने के लिए बार-बार धमकी दे रहे हैं उन्होंने कहा कि मोहम्मद अली के पूरे परिवार ने हमारे परिवार के साथ दिनदहाड़े मारपीट की जिससे हम एसपी कुल्लू से न्याय के गुहार लगा रहे हैं।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि बजौरा में जमीन के मामले में मारपीट हुई है जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज किया है उन्होंने कहा कि आज भी पीड़ित परिवार ने दूसरे पक्ष के खिलाफ जान माल की धमकी की शिकायत पुलिस में दी है उन्होंने कहा कि उसको लेकर भी पुलिस जनता से छानबीन करेगी और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now