कुल्लूबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश

सांस्कृतिक परेड में विभिन्न देशों के सांस्कृतिक दलों के साथ विभिन्न राज्य व प्रदेश के जिलों सांस्कृतिक दल पारंपरिक वेशभूषा में लेंगे भाग -अश्वनी कुमार

कहा-10 से 15 अक्टूबर के बीच ऑडिशन में सपल होने पर मिलेगा मंच

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं दशहरा उप समिति के अध्यक्ष ने की सांस्कृतिक उप समिति व प्लाट आवंटन उप समिति की बैठक की अध्यक्षता
न्यूज मिशन
कुल्लू 19 सितंबर
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं दशहरा उप समिति के अध्यक्ष ने की सांस्कृतिक उप समिति व प्लाट आवंटन उप समिति की बैठक की अध्यक्षता।अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा सांस्कृतिक उप समिति के अध्यक्ष अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में आज यहां अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा सांस्कृतिक उप समिति व प्लाट आवंटन समिति की बैठक आयोजित की गई ।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान दिन व रात्रि के समय आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो को भव्यता प्रदान की जा रही है।
 उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय दशहरा को भव्यता प्रदान करते हुए दो स्थानों पर दिन के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।जिसमें ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कला केंद्र के अतिरिक्त प्रदर्शनी मैदान में भी एक मंच तैयार किया जायेगा।जहाँ पर दिन के समय शाम 5:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
अश्विनी कुमार ने कहा कि 7 दिन तक चलने वाले दशहरा उत्सव के दौरान विभिन्न देशों के सांस्कृतिक दलों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दल, प्रदेश के विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दल व कलाकार सहित कुल्लू जिले के सांस्कृतिक दल व कलाकार भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 7 दिन चलने वाले दशहरे के दौरान रात्रि के समय आकर्षक सांस्कृतिक सन्ध्याओं का आयोजन किया जाएगा जिसमे प्रदेश सहित कुल्लू जिले के प्रसिद्ध कलाकारों के अलावा नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी व सांस्कृतिक उप समिति के अध्यक्ष ने बताया कि 25 अक्टूबर को सांस्कृतिक परेड आयोजित की जाएगी। सांस्कृतिक परेड दशहरे का मुख्य आकर्षण रहगी।सांस्कृतिक परेड में विभिन्न देशों के सांस्कृतिक दलों के साथ विभिन्न राज्य व प्रदेश के जिलों सांस्कृतिक दल पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगे ।सांस्कृतिक परेड रथ मैदान से आरम्भ होगी।
उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर को कुल्लू कार्निवाल का आयोजन किया जायेगा जिसमें कुल्लू जिले की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।इसमे कुल्लू जिले के सांस्कृतिक दलों के अलावा महिला मंडल के सदस्यों भाग लेंगे।यह भी रथ मैदान से आरंभ होगा व ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में संपन्न होगा।उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरे के अंतर्राष्ट्रीय स्तर बनाया रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों के चयन के लिए 10 से 15 अक्टूबर 2023 के बीच ऑडिशन किये जायेंगे।इस ऑडिशन में सफल चयनित कलाकार ही दशहरे के आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे।
इस दौरान कुल्लू दशहरा सांस्कृतिक उप समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने बहुमूल्य सुझाव दिए। बैठक सरकारी तथा गैरसरकारी सदस्य उपस्थित थे।
इसके के उपरांत अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार ने स्टाल व दुकान आवंटन उप समिति की बैठक की अध्यक्षता की।उन्होंने कहा कि दुकानों व स्टॉल आवंटन के कार्य मे पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाई जा रही है।उन्होंने कहा कि दशहरे के दौरान लगाये जाने वाले डोम, केनोपी व अन्य के लिए विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यमो से निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं। ताकि अधिक से अधिक लोग निविदाओं में भाग ले सके।इसी प्रकार रेहड़ी व फड़ी मार्किट की भी बिड व खुली नीलामी की जाएगी। मेले के दौरान लगने वाली दुकानो में समरुपता लाई जाएगी।ताकि ये आकर्षक दिखे।
मीना मार्केट में इस वर्ष पगोड़ा टेंट लगाए जाएंगे।ताकि सभी दुकानो की एक रूपता बनी रहे।प्रदर्शनी ग्राउंड में फ़ूड स्टाल भी स्थापित किये जायगे। एक दुकानदार अधिकतम 4 दुकाने ले पायेगा तथा उसे स्वयं ही दुकानो पर कार्य करना होगा।कोई भी दुकानदार दुकानों की सबलेटिंग नही कर सकेगा।यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्लाट आवंटन का कार्य 3 से 8 अक्टूबर से पूर्व पूरा कर लिया जायेगा
बैठक में गैरसरकारी सदस्यों ने दशहरे के सफल आयोजन व आयोजन कमेटी की आय बढ़ाने के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने सभी गैरसरकारी सदस्यों का बहुमूल्य सुझाव देने के लिए आभार ब्यक्त किया।तथा सहयोग का आग्रह किया ।ताकि दशहरे उत्सव को भव्यता के साथ आयोजित किया जा सके।बैठक मे सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now