कुल्लूखेलबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
कुल्लू मनाली में पैराग्लाइडिंग को सुरक्षित बनाने के लिए एसो स्पोर्टस क्लब का गठन- सुनयैना शर्मा
कहा-सभी पैराग्लाइडिंग साइट पर मार्शल संभालेंगे रेगुलेशन का जिम्मा

उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला एरो स्पोर्ट्स क्लब का हुआ गठन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू मनाली में पैराग्लाइडिंग में हादसों को रोकने के लिए उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला एरो स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया गया है। जिला पर्यटन विभाग के द्वारा एरो स्पोर्ट्स क्लब के द्वारा नए नियम और कानून का प्रावधान किया गया है जिसके तहत सभी पैराग्लाइडिंग सीटों पर मार्शल तैनात किए जाएंगे और पैराग्लाइडिंग साइट पर पैराग्लाइडिंग की एक्टिविटी को रेगुलेट करने का जिम्मा मार्शलों पर रहेगा जिसमें पैराग्लाइडिंग पायलट के लिए एक दिन में चार उड़ने निर्धारित की गई है जिससे सभी पैराग्लाइडिंग साइट पर सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के लिए व्यवस्था की जा रही है जिससे देश-विदेश के आने वाले पर्यटकों को सभी
पैराग्लाइडिंग साइटों पर पहले से अधिक सेफ्टी नियमों का पालन किया जाएगा और अवैध रूप से होने बाली गतिविधियां पर मार्शल पैनी नजर रखेंगे।
वीओ- जिला पर्यटन विकास अधिकारी कुल्लू सुनयैना शर्मा ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर कुल्लू जिला में एरो स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया गया है उन्होंने कहा कि इसमें सभी पैराग्लाइडिंग साइट से सदस्यों और टेक्निकल मेंबर को लिया गया है उन्होंने कहा कि इस एरो स्पोर्ट्स क्लब का उत्तरदायित्व रहेगा की सभी पैराग्लाइडिंग सीटों में संगठन के द्वारा सभी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा उन्होंने कहा कि सभी पैराग्लाइडिंग साइट पर नियमों और कानून के मुताबिक पैराग्लाइडिंग की गतिविधियां आयोजित की जाएगी उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग साइट पर मार्शल की तैनाती की जाएगी जिसके लिए एचपीएसईबी के द्वारा माध्यम से नियुक्ति की जाएगी उन्होंने कहा कि बड़ी पैराग्लाइडिंग साइट पर चार मार्शल तैनात किए जाएंगे जिसमें दो टेक ऑफ और दो लैंडिंग साइट पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा छोटी सीटों पर दो-दो मार्शल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मार्शल पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को रेगुलेट करेंगे।जिसमें बिना लाइसेंस और बिना सेफ्टी इक्विपमेंट के फ्लाई ना करें और पैराग्लाइडिंग पायलट को निर्धारित फ्लाई का रिकॉर्ड मेंटेन करेगें। जिला ,एरो स्पोर्ट्स क्लब के टेक्निकल मेंबर पवन शर्मा ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर हिमाचल प्रदेश में एरो स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग में सुरक्षा के मध्य नजर जो कमियां थी उनको दूर करने के लिए एयरो स्पोर्ट्स क्लब के टेक्निकल मेंबरों के द्वारा रेगुलेट करने के लिए कार्य करेंगे उन्होंने कहा कि एरो स्पोर्ट्स क्लब में सभी पैराग्लाइडिंग साइट से सदस्यों को लिया गया है। जिला एरो स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों और जिला पर्यटन विभाग के द्वारा एडवेंचर गतिविधियों को रेगुलेट करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि अवैध रूप से पैराग्लाइडिंग करने बालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नए रूल्स के मुताबिक एक पैराग्लाइडिंग पायलट को प्रतिदिन चार उड़ने भरेंगे जिससे पायलट पर भी प्रेशर नहीं रहेगा उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली में पैराग्लाइडिंग में हो रहे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि विदेश की तर्ज पर कुल्लू मनाली में पैराग्लाइडिंग के लिए एरो स्पोर्ट्स क्लब द्वारा सुरक्षित बनाने के लिए नए नियम और कानून बनाया है।



