कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
3 घँटे तक आंगन में रस्सी से बाँध कर बंधक बना कर रखा पुलिस नहीं की आरोपियों छानवीन-दीपा कुमारी
कहा- आरोपी पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कर रहे कोशिश
पीड़िता ने एसपी साक्षी वर्मा के सामने बताई आपबीती न्याय की लगाई गुहार
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण घाटी के रतोचा गांव की दीपा कुमारी 2 सप्ताह से न्याय के लिए दर-दर भटक रही है ऐसे में पीड़ित दीपा कुमारी अपने पति के साथ एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा के दरबार पहुंची जहां पर पीड़िता ने एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा को आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई । पीड़िता दीपा कुमारी ने बतायाकि 7 सितंबर को जब वह अपने खेत में घास काटने गई तो उसे दौरान रोशन लाल ने गाली गलौज की और उसके द्वारा काटा घास भी ले कर घर गया इसके बाद जब पीड़िता दीपा कुमारी अपने घर जा रही थी तो उस दौरान रोशन लाल,वेली राम,सुनीता देवी,पार्वती देवी,पिंकी ने सबने मारपीट की और उसके बाद उसको रस्सी से बांध कर 3 घंटे तक अपने आंगन में बंधक बनाकर रखा।पीड़िता ने कहा कि उसके बाद रोशन लाल और उसके साथ सभी लोगों ने उसकी जान से मारने की धमकी भी दी।उसके बाद पंचायत प्रतिनिधि के आने के बाद भी उसे नहीं छोड़ा और जब पुलिस कर्मी वहां पहुंचे तो उसके बाद पीड़िता को पुलिस कर्मियों ने छुड़ाया । पीड़िता दीपा कुमारी ने कहा कि इस मामले में उन्होंने 7 सितंबर को पुलिस चौकी जारी में शिकायत दर्ज करवाई थी इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं कि उन्होंने कहा कि पुलिस बार-बार मेडिकल करवा रही है ऐसे में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता दीपा कुमारी ने एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा और इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है। वहीं एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने पीड़िता दीपा कुमारी को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पीड़िता दीपा कुमारी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने फिर दर्ज की है और इस मामले में पीड़िता ने आज भी कुछ शिकायती दी है उन्होंने कहा कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है और इस मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।



